पटना

नीतीश के राज्य सभा जाने पर रोहिणी का तीखा वार, कहा- बीजेपी ने कमजोर नस दबा रखी है…

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। उनके सोचने समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है।

2 min read
Mar 05, 2026
रोहिणी आचार्य (rohini acharya FB)

नीतीश कुमार का राज्य सभा जाना अब पक्का हो गया है। नीतीश कुमार ने इन अटकलों पर खुद ही विराम लगा दिया है। नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने की घोषणा के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उनपर निशाना साधते हुए लिखा है कि "अपनों" के साथ बार-बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी ...खुद के गर्त में धकेले जाने और आप अपनी इस बदहाली के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं। आपके साथ जो कुछ हो रहा उसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें

Nishant Political Entry: क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले पढ़ें उनसे जुड़ी बातें

कुर्सी से चिपके रहने की मज़बूरी

सोशल मीडिया एक्स पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा है कि आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया , ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था। जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन / इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था । कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मज़बूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार जी उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं , जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार - बार आग्रह करने के बावजूद खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे।

सोचने - समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी

अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं " नीतीश कुमार जी की सोचने - समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है"

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा, जेडीयू नेताओं को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोका

Updated on:
05 Mar 2026 01:42 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर