5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा, जेडीयू नेताओं को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोका

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने का जदयू विधायकों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

CM आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ता

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने की चर्चा के साथ ही जदयू कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गए हैं। नीतीश कुमार के समर्थक उनके राज्य सभा जाने का विरोध कर रहे हैं। ये बड़ी संख्या में सीएम आवास पर एकत्रित होने लगे हैं। नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने का विरोध कर रहे लोगों ने जदयू के सीनियर नेताओं को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से रोक दिया है।

बिहार के लोग कहां जाएंगे?

सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने को लेकर जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि हम रोएं नहीं तो क्या करें? हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाठी और लात-घूंसे सहे हैं। 2025 में हमने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगें। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो बिहार के लोग कहां जाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री बदलना चाहता है तो वो फिर चुनाव करवा ले। उन्होंने आगे कहा कि हम नीतीश कुमार को नामांकन दाखिल करने नहीं जाने देंगे। निशांत कुमार नॉमिनेट होंगे, हम नीतीश कुमार को नहीं जाने देंगे।

सत्ता हस्तांतरित करने का यह सही समय नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र और जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने का ये उचित समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नेतृत्व जो भी करता है वह सोच-समझकर करता है, लेकिन, मेरी समझ से यह निर्णय सही समय पर होता है तो उसका अच्छा नतीजा निकलता। चुनाव के बाद इस तरह से आम जनता को अचानक से बताना कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं ये उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता हस्तांतरित करने का यह सही समय नहीं है। अचानक से ऐसा करना जनता और समर्थकों को ठीक नहीं लग रहा है। हमारे जैसे नेता को भी यह ठीक नहीं लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने से पहले पार्टी के सीनियर नेताओं को व्यापक विमर्श करना चाहिए था। सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ दिन और बिहार में रहना चाहिए।