छात्रवृति घोटाला: सरकार ने आईएएस के बाद एक और अधिकारी को किया सस्पेंड

बिहार में वर्ष 2013-14 के तकनीकी संस्थानों और महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे एससी/एसटी छात्रों और छात्राओं के नाम पर फर्जी तरीके से छात्रवृति निकासी की गई है। 

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
Scholarship scam:
Scholarship scam:
पटना। छात्रवृति घोटाले में सरकार ने आईएएस के बाद अब एक और अधिकारी को सस्पेंड किया है। घोटाले में राज्य के एक और सीनियर अफसर फंसे हैं। घोटाले के आरोप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश पासवान जो कि एससी/एसटी विभाग में तैनात थे को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।

संस्पेशन संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन ने जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही एससी/एसटी विभाग के तत्कालीन सचिव आईएएस अधिकारी एसएम राजू सस्पेंड किए गए थे। बिहार में वर्ष 2013-14 के तकनीकी संस्थानों और महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे एससी/एसटी छात्रों और छात्राओं के नाम पर फर्जी तरीके से छात्रवृति निकासी की गई है।

इस घोटाले में वैसे छात्रों के नाम पर छात्रवृति निकासी की गयी जो कॉलेज मे पढ़ाई ही नहीं कर रहे थे, जानकारी के मुताबिक इस घोटाले में अभी लगभग आधा दर्जन अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
Published on:
18 Jan 2017 02:21 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड के बाद जयपुर में फायर सेफ्टी ने बढ़ाई चिंता, सैकड़ों इमारतों में अलार्म-अग्निशमन यंत्र तक नहीं

IRE vs IND: टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए 7 खिलाड़ी, कोई हुआ ड्रॉप, तो किसी का कट गया पत्ता

आम आदमी सिर्फ़ मरने के लिए पैदा हुआ है- लखनऊ में 15 जिंदगियां खाक होने पर भड़का लोगों का गुस्सा

जोधपुर में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत पर CM सख्त: देर रात अस्पताल पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव; 24 घंटे मॉनिटरिंग के आदेश

किसी के पास आग बुझाने वाला यंत्र नहीं तो किसी के पास कर्मचारी नहीं, वाराणसी के कोचिंग सेंटर्स का बुरा हाल, भगवान भरोसे बच्चे