पटना

Digital Cheating: रांची में SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग गैंग का भंडाफोड़, बिहार के 3 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Digital Cheating: रांची में SSC GD परीक्षा में डिजिटल नकल के आरोप में बिहार के तीन अभ्यर्थियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रिमोट एक्सेस सिस्टम के जरिए परीक्षा में मदद दी जा रही थी, जबकि सेंटर संचालक और कर्मचारी फरार हैं। पुलिस ने सेंटर से कंप्यूटर, CCTV DVR, राउटर, मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
2 min read
• •
May 10, 2026
Digital Cheating
सांकेतिक फोटो- AI

Digital Cheating रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के दौरान कथित डिजिटल नकल मामले में पुलिस ने छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार के तीन उम्मीदवार भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद कंप्यूटर सेंटर का मालिक और कर्मचारी फरार हो गए हैं। यह मामला शनिवार को पांद्रा थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र का है। रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अभ्यर्थियों को रिमोट एक्सेस सिस्टम के जरिए परीक्षा में मदद पहुंचाई जा रही थी।

रिमोट एक्सेस से हल हो रहे थे SSC GD के सवाल

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ सिस्टम के जरिए उम्मीदवारों के सवाल रिमोट एक्सेस के माध्यम से दूर से ही हल किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की ओर से कोई शारीरिक गतिविधि नहीं हो रही थी, जबकि कंप्यूटर का कर्सर अपने आप चल रहा था और सवालों के जवाब दिए जा रहे थे।

राणा ने बताया कि परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर ने इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदिग्ध सिस्टम जब्त कर लिए और उम्मीदवारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें देहरादून और अन्य शहरों में भी इसी तरह से नकल किए जाने की जानकारी मिली थी।

सेंटर मालिक और सुपरिटेंडेंट फरार

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि CID समेत कई एजेंसियों से जांच और सलाह-मशविरा के बाद यह निष्कर्ष निकला कि परीक्षा केंद्र का मालिक और सुपरिटेंडेंट इस पूरे मामले में शामिल थे। घटना के बाद दोनों फरार पाए गए।

पुलिस ने मौके से छह कंप्यूटर, CCTV के दो DVR, दो फायरवॉल, दो राउटर, एक मास्टर कंप्यूटर का CPU, दो C-DAC बॉक्स, छह एडमिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट जब्त किए हैं।

राणा ने बताया कि संदिग्ध कंप्यूटर एक मास्टर कंप्यूटर से जुड़े हुए थे, जहां से सवालों के जवाब हल किए जा रहे थे। गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों में तीन बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जबकि अन्य तीन झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के निवासी हैं।

Updated on:
12 May 2026 10:03 am
Published on:
10 May 2026 11:48 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे