पटना

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी से पूछा, ‘क्या RJD भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी?’

Tej Pratap Yadav New Rjd से हाल ही में निष्कासित तेज प्रताप यादव ने पार्टी के बड़े नेताओं से सवाल पूछा है कि क्या आरजेडी भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी। इसको लेकर उनकी ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में एक कार्टून भी शेयर किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 10:04 AM IST
tej pratap yadav
tej pratap yadav

Tej Pratap Yadav News आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को लेकर तेज प्रताप यादव ने पार्टी के सीनियर नेताओं से पूछा है क्या पार्टी अब भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी? इसेक साथ ही उन्होंने भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई की मांग भी की है। तेज प्रताप की ओर से इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्टून भी शेयर किया गया है जिसमें राजद नेतृत्व पर तंज कसा गया है। आरजेडी ने हाल ही में तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित किया है। भाई वीरेंद्र पर तेजस्वी यादव की ओर से किए गए सवाल को पार्टी से बेदखली के बाद उनकी नाराजगी और अलग राजनीतिक राह बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है मामला

मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र पंचायत सचिव संदीप कुमार को कथित तौर पर “जूते से मारने” और “नौकरी से निकालने” की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इस मामले में मंगलवार को पंचायत सचिव ने भाई वीरेंद्र के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया है। धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मचा हुआ है। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया विवाद भी उभरकर सामने आया है।

कार्टून से तेज प्रताप यादव ने कसा तंज

तेज प्रताप यादव की ओर से शेयर किए गए कार्टून के बैकग्राउंड में महात्मा गांधी और डॉ भीम राव अंबेडकर की तस्वीर है। इसमें ही भाई वीरेंद्र को हाथ में जूता लिये दिखाया गया है। जबकि पंचायत सचिव को कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है। इस कार्टून के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी. मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए।

Updated on:
29 Jul 2025, 10:04 AM IST
Published on: