राज्य में रोज सामने आ रहे हत्या के मामलों ने सूबे की पहचान को मटमेला कर दिया है..
(बांका): बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे है। बांका में तीन सगी बहनों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धारदार हथियार से वार कर की तीन सगी बहनों की हत्या
राज्य में रोज सामने आ रहे हत्या के मामलों ने सूबे की पहचान को मटमेला कर दिया है। दिल दहलाने वाला हत्या का एक ताजा मामला बांका जिले से सामने आया है। जहां तीन सगी बहनों की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नृशंसा हत्या की यह घटना बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के करडा गांव की है।
बताया जा रहा है कि तीनों बहने सोमवार रात को घर में सो रही थी इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर तीनों बहनों पर कुल्हाडी से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस को कुल्हाडी और कुदाली जैसे धारदार हथियार मिले है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले तीनों बहनों के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में भय व्याप्त है। एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है।
शवोें को पोस्टमार्ट के लिए भेजा
पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
घटना के वक्त घर में अकेली थी तीनों बहने
बताया जा रहा है कि घटना में जान गंवाने वाली लड़कियों के पिता बाहर रहते है। घटना के समय उनकी मां भी घर पर नहीं थी। घर में लड़कियों को अकेला पाकर ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।