
teajshwi yadav file photo
(पटना): शिक्षा को लेकर उठे सवाल पर आरजेडी ने अपने नेता तेजस्वी यादव को बड़ा ही विद्वान और योग्य क़रार देते हुए उनकी तुलना काली दास और तुलसीदास से कर डाली। विधायक और पार्टी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की योग्यता का कोई मुकाबला ही नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कालिदास और तुलसीदास भी पढ़े लिखे नहीं थे पर महान ग्रंथों की रचना कर डाली।
भाई वीरेंद्र ने जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार पर किया पलटवार
भाई वीरेंद्र ने जदयू विधान पार्षद और प्रवक्ता नीरज कुमार के ज्ञान भंडार पर सवाल खडे़ कर डाले। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार का ज्ञान अधकचरा है। वह सिर्फ भड़काने की भाषा जानते हैं। आरजेडी प्रवक्ता ने चैलेंज किया कि कोई भी चाहे तो गांधी मैदान में किसी मुद्दे पर तेजस्वी यादव से सार्वजानिक डिबेट कर सकता है। वह यदि हार जाएंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।
जदयू ने उठाएं तेज और तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल
तेजस्वी यादव के ट्वीट की भाषा पर सवाल उठाए गये थे। नीरज कुमार ने कहा था कि तेजस्वी यदि आठवीं पास भी होते तो भाषा सही और दुरुस्त होती। यह भी कहा था कि डीपीएस में नामांकन भरने से 12वीं पास करने की योग्यता नहीं हो जाती। तेजस्वी की पढा़ई को लेकर अक्सर सियासी गलियारों में सवाल उठाए जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नाम लिए बिना ट्वीट करने को लेकर वयंग्यबाण चलाते रहे हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों ही भाइयों की शिक्षा वास्तव में आज के दौर के अनुकूल नहीं मानी जाती। तेजस्वी बेशक एक मंजे नेता की तरह व्यवहार कुशल हों पर इनकी मेरिट पर सवाल उठना शैक्षणिक योग्यताओं को लेकर लाजिमी है। जबकि बड़े भाई तेजप्रताप की भाषा और शैली पर और भी गहरे सवाल उठाए जाते रहे है। वह अक्सर देवी-देवताओं के पोज बना कर खासे चर्चित होते आए हैं।
Published on:
02 Jun 2018 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
