17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य सचिव पद से रिटायर होते ही “अंजनी कुमार सिंह” बने सीएम “नीतीश कुमार” के सलाहकार

अंजनी कुमार सिंह को कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं मिलेंगी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 2 Jun 2018, 1:35 PM IST

anjani kumar singh and nitish kumar patrika

anjani kumar singh and nitish kumar patrika

(पटना): मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के दूसरे ही दिन अंजनी कुमार सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेवाभाव के लिए पुरस्कृत करते हुए सीएम का परामर्शी नियुक्त करवा दिया। इसे कहते हैं सत्ता का इकबाल और सही में सत्तासुख। सिंह की नियुक्त की अधिसूचना शुक्रवार एक जून को ही जारी कर दी गई। उन्हें कैबिनेट स्तर के दर्जे के बराबर मुख्यमंत्री का परामर्शी नियुक्त किया गया है।

कैबिनेेट मंत्री के बराबर मिलेगी सुविधाएं

अंजनी कुमार सिंह राज्य की योजना एवं क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री को सही सलाह दिया करेंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं मिलेंगी। सिंह इससे पूर्व 31मई को राज्य के मुख्य सचिव पद से रिटायर हो चुके हैं। उन्हें पहले भी तीन महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है। वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री के खास है सिंह

अंजनी कुमार सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नजदीकी को लेकर कई तरह की चर्चाएं उठ रही हैं। कहा जा रहा कि वह नीतीश के इतने करीब हैं कि उनके सारे राज जानते हैं। इसके अलावा कई योजनाओं के क्रियान्वयन में सिंह नीतीश कुमार के साथ रहे हैं। इन्हें नीतीश के साए की तरह देखा जाता रहा। नये सिरे से नई पारी में अंजनी सिंह अब नये स्वरूप में सीएम के साथ होंगें।

आईएएस आॅफिसर दीपक कुमार बने नए मुख्य सचिव

अंजनी कुमार सिंह के रिटायर होने से पूर्व ही मुख्य सचिव पद पर दीपक कुमार को नियुक कर लिया गया था। पूर्व में दीपक कुमार मुख्यमंत्री के सचिव सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुके है। मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने से पहले दीपक कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनआईए) में कार्यरत थे। 1984 बैच के आईएस आॅफिर दीपक कुमार को एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। दीपक कुमार 2020 तक मुख्य सचिव के पद पर कार्य करेंगे।