पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बिहार की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, शुक्रवार को उन्होंने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की एक मीटिंग को संबोधित किया, जहां उन्होंने ये ऐलान किया कि अक्टूबर 2018 तक पटना के सभी घरों में एलपीजी गैस पाइपलाइन पहुंच जाएगी। बोर्ड मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम ने ये बाते कहीं। जाहिर है कि इस ऐलान के बाद पटनावासियों की किस्मत बदलने वाली है।