पटना

Bihar Politics: एमएलसी टिकट नहीं मिला तो क्या? दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि दीपक प्रकाश फिलहाल मंत्री हैं और आगे भी मंत्री बने रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2026, 8:04 PM IST
bihar minister deepak prakash
पिता उपेंद्र कुशवाहा के साथ मंत्री दीपक प्रकाश (फोटो- फेसबुक)

Bihar Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दीपक प्रकाश के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि दीपक प्रकाश फिलहाल मंत्री हैं और आगे भी मंत्री बने रहेंगे।

सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। दरअसल, बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि उनका मंत्री पद भी जा सकता है। अब मुख्यमंत्री के बयान ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह बात कही।

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म

शुक्रवार सुबह से बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि क्या भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह सम्राट सरकार में मंत्री बन सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि वे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश की जगह ले सकते हैं।

इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपक प्रकाश से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि बिना किसी सदन का सदस्य बने कोई भी व्यक्ति अधिकतम 5 महीने 29 दिन तक मंत्री रह सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं एक बार 5 महीने 28 दिन तक मंत्री रह चुके हैं। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दीपक प्रकाश को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।

हालांकि, शाम होते-होते मुख्यमंत्री ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी। उन्होंने साफ कहा कि दीपक प्रकाश वर्तमान में मंत्री हैं और आगे भी मंत्री बने रहेंगे। इसके बाद उनके मंत्री पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया।


Updated on:
12 Jun 2026, 8:04 PM IST
Published on: