पटना

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की एंट्री, टीटीई का 750 की जगह 350 रुपये लेने का वीडियो वायरल

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा का मामला सामने आया है। जोगबनी-दानापुर ट्रेन में जांच के दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर चार से पांच बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उन्हें उतार दिया गया। जबकि हाजीपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीटीई बिना टिकट यात्रियों से आधे पैसे लेकर यात्रा कराने का आरोपहै।
2 min read
• •
May 14, 2026
Vande Bharat
वंदे भारत एक्सप्रेस- फाइल फोटो

देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बिना टिकट यात्रा का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद बिहार में जोगबनी से दानापुर जाने वाली 26301 वंदे भारत एक्सप्रेस में गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर एक कोच से चार से पांच लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें टीटीई ने ट्रेन से उतार दिया। इधर, सोशल मीडिया पर हाजीपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीटीई पर बिना टिकट यात्रियों से आधे पैसे लेकर यात्रा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

वंदे भारत में बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे सख्त

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रेन में बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्री सवार हो जा रहे हैं, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर एक कोच से चार से पांच लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें टीटीई ने ट्रेन से उतार दिया। रेलवे का कहना है कि इस तरह का अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा।

यात्रियों ने शिकायत में बताया कि ट्रेन के स्टेशनों पर रुकने के दौरान कई बार संबंधित कोच के सामने टीटीई मौजूद नहीं रहते। इसका फायदा उठाकर बिना टिकट यात्री तेजी से कोच में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद ट्रेन में हर यात्री की व्यक्तिगत जांच नहीं हो पाती, जिससे ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों की शिकायतों और फीडबैक को गंभीरता से लिया है।

हाजीपुर में टीटीई का वीडियो वायरल

इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बिहार के हाजीपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक टीटीई पर बिना टिकट यात्रियों से आधे पैसे लेकर यात्रा कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

वीडियो में कथित रूप से हाजीपुर से दानापुर जाने के लिए 750 रुपये के किराए की जगह 350 रुपये मांगते हुए दिखाया गया है। जब यात्री रसीद देने की बात पूछता है, तो टीटीई कथित तौर पर इससे इनकार कर देता है। वीडियो में टीटीई यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि टिकट लेने पर 750 रुपये लगेंगे, जबकि बिना टिकट 350 रुपये में काम हो जाएगा।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले पर अब तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Updated on:
14 May 2026 10:49 pm
Published on:
14 May 2026 10:10 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे