पटना

Video: Patna University चुनाव में गंदी राजनीति! फूट-फूट कर रोईं ABVP की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार, बोलीं- मेरे कैरेक्टर पर…

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुष्का विरोधयों पर कैरेक्टर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की चर्चा कर रही हैं।

2 min read
Feb 24, 2026
अनुष्का

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का का रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुष्का फफक-फफक रोते दिख रही है। वो विरोधी पर आरोप लगा रही है कि वे लोग हमारे कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वे हर जगह गलत अफवाह फैला रहे हैं। उसका कहना था कि मैं मुद्दा की लड़ाई लड़ रही हूं। लेकिन, विरोधरी मेरे कैरेक्टर पर वार कर रहे हैं। अनुष्का के साथ वीडियो में कुछ लड़के खड़े दिख रहे हैं। जो कि उसको साहस देते हुए कह रहे हैं कि तुम परेशान नहीं हो। चुनाव में इस प्रकार के काम होते हैं। वे उसके साथ चुनाव प्रचार में खड़े रहने की भी बात करते हैं। अनुष्का अपने खड़े लड़के को भईया कहकर संबोधन कर रही है। इसपर लड़के कहते हैं कि जब तुमने हम लोगों को भईया कह दिया है तो फिर हम लोग तुम्हारे साथ खड़े हैं। तुम परेशान नहीं हो।

अनुष्का के नाम पर विरोध

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (ABVP) ने अनुष्का को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर एबीवीपी (ABVP) के नया टोला स्थित कार्यालय में जमकर मारपीट भी हुआ था। एबीवीपी छात्र नेता अनुष्का का विरोध करते हुए कहा था कि संघठन में लंबे समय से काम करने वाले लोगों की उपेक्षा कर कुछ दिन पहले ही संगठन से जुड़े लोगों को टिकट दे दिया गया। इसको लेकर संगठन प्रभारी के सामने ही छात्रों के दो गुट इस मामले पर उलझ गए थे। सूत्रों का कहना है कि मारपीट के साथ साथ गोली बारी भी हुई थी। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाना में एफआईआर भी दर्ज हुआ था। हालांकि संगठन के सीनियर नेताओं ने सभी को शांत कराने का काफी प्रयास किया था। लेकिन, आक्रोशित छात्रों ने उनकी एक बात नहीं मानी। हंगामा के बाद पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी (ABVP) के चार प्रमुख दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर दिया। उनके चुनाव मैदान में आने से एबीवीपी (ABVP) को पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर संगठन और संगठन के बाहर से चुनौती मिल रहा है।

एनएसयूआई से मिल रही कड़ी टक्कर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को इस बार पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पर सबसे कड़ी टक्कर NSUI से मिल रही है। NSUI ने इस दफा अध्यक्ष पद पर शांतनु को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि पिछली दफा अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (ABVP) के प्रत्याशी को जीत मिल थी। तब पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बनी थी। इसको देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया।और अनुष्का शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं छात्र जदयू की तरफ से प्रिंस कुमार, राजद की तरफ से संटू कुमार चुनाव मैदान में हैं।

Updated on:
24 Feb 2026 01:33 pm
Published on:
24 Feb 2026 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर