पत्रिका प्लस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकेश गोरा को किया सम्मानित

36 वें नेशनल गेम्स में जीता है गोल्ड
2 min read
• •
Oct 21, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकेश गोरा को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकेश गोरा को किया सम्मानित

जयपुर. अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित नेशनल गेम्स 2022 में गोल्ड जीत कर एक बार फिर से राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान वुशू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड व चार ब्रॉन्ज मैडल के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किए। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने मुकेश गोरा को सम्मानित किया। गोरा को गोल्ड जीतने के बाद राजस्थान वूशु संघ के मुख्य सरंक्षक कृषि मंत्र लालचंद कटारिया, भारतीय वुशु संघ के सीईओ सुहेल अहमद, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुलदीप हांडू, हीरानंद कटरिया अध्यक्ष राजस्थान वुशू संघ, ममता वर्मा महासचिव राजस्थान वुशू संघ, राजस्थान टीम कोच राजेश कुमार टेलर, सहायक कोच विष्णु जोशी, महिला टीम कोच प्रियंका सैनी, व तालू कोच मंजीत सिंह को संरक्षक राजाराम मील, विधायक गंगादेवी, चेयरमैन के सी घुमरिया ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुकेश चौधरी गोरा ने कहा कि नेशनल गेम्स में गोल्ड जीतना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव है। मैंने इसके लिए बेहद मेहनत की थी। मेरी इस सफलता में कोच राजेश कुमार टेलर के मार्गदर्शन का भी योगदान है, जिनके मार्गदर्शन में मैंने खूब प्रैक्टिस किया था। इसका फल मिला और मैंने गोल्ड जीता, जो गौरव की बात है। इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मुकेश चौधरी गोरा ने कहा कि इस गोल्ड मेडल से मुझे प्रोत्साहन मिला है और अब मेरा लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करना है।

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस में सब इन्स्पेक्टर रैंक में पदस्थापित वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने इससे पहले भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में हुए विभिन्न चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। एशिया कप, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप, सुपर फाइट लीग और मैट्रिक्स फाइट नाइट सहित कई पेशेवर इवेंट्स में वे अपना दम दिखा चुके हैं। वे राजस्थान के पहले और एकमात्र MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्टिफाइड पेशेवर खिलाड़ी हैं।

Published on:
21 Oct 2022 08:31 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज