पत्रिका प्लस

लॉस एंजिल्स में होगा दीपांकर प्रकाश की फिल्म मूसो का प्रीमियर

जयपुर के डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म, यशपाल शर्मा मुख्य भूमिका में, गोल्ड मूवी अवॉड्र्स मंे भी फिल्म की एंट्री
less than 1 minute read
• •
Sep 04, 2019
लॉस एंजिल्स में होगा दीपांकर प्रकाश की फिल्म मूसो का प्रीमियर
लॉस एंजिल्स में होगा दीपांकर प्रकाश की फिल्म मूसो का प्रीमियर

जयपुर. पिंकसिटी के यंग डायरेक्टर दीपांकर प्रकाश की फिल्म 'मूसो' का वल्र्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में होगा। यह फिल्म लॉस एंजिल्स लिस्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में सलेक्ट हुई है, जिसके तहत इसका वल्र्ड प्रीमियर २३ सितम्बर को होगा। वहीं फिल्म को एक और सफलता मिली है, इसे गोल्ड मूवी अवॉर्ड के सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। यह फेस्ट जनवरी में होगी। पत्रिका प्लस से बात करते हुए दीपांकर ने बताया कि यह मेरी पहली फीचर फिल्म है, इससे पहले शॉर्ट फिल्म्स में लोगों ने मेरा काम देखा है। इस फिल्म को हमने करौली के रोंसी गांव में शूट किया है, जहां विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पठाखा' शूट हुई थी। फिल्म में यशपाल शर्मा, प्रदीप पंडित, श्वेता पड्डा, अनुपम श्याम, बृजेन्द्र काला, इश्तियाक खान, रवि भूषण भारतीय, रवि गोसाय ने अहम भूमिका निभाई है। वल्र्ड प्रीमियर को लेकर सभी एक्टर्स बहुत उत्साहित है। गौरतलब है कि दीपांकर की 'मशक्कली', 'नेक्ड वॉयस', 'कागपंथ' जैसी फिल्मों से काफी प्रशंसा मिली चुकी है। दुनियाभर के विभिन्न फेस्टिवल्स में इन फिल्मों को १८ अवॉर्ड मिल चुके हैं।

जॉन स्टैनबैक्स के नॉवेल पर फिल्म

दीपांकर ने बताया कि यह फिल्म मशहूर उपन्यासकार जॉन स्टैनबैक्स के नॉवेल 'ऑफ माइक एंड मैनÓ पर आधारित है। इस नॉवेल के मुताबिक यह दो दोस्तों की कहानी है, जिसमें एक दोस्त समझदार और दूसरा दोस्त मंदबुद्धि है। यह फ्रेडशिप और ड्रीम्स को दर्शाती है। फिल्म के डायलॉग कहानीकार चरणसिंह पथिक ने लिखे हैं, चरण की कहानी पर पिछले दिनों विशाल भारद्वाज पर 'पटाखा' फिल्म बनाई थी। एनएसडी ग्रेजुएट यशपाल शर्मा बॉलीवुड फिल्मों से पहचाने जाते हैं, वहीं अनुपम श्याम टीवी सीरियल 'कृष्णा चली लंदन'से सुर्खियों में आए थे।

Updated on:
04 Sept 2019 05:56 pm
Published on:
04 Sept 2019 05:56 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज