पत्रिका प्लस

जेसीबी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा, टॉप 10 बुक्स का चयन

  - दुनियाभर के जाने-माने साहित्याकारों की पुस्तकों को मिली जगह
2 min read
• •
Sep 03, 2022
जेसीबी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा, टॉप 10 बुक्स का चयन
जेसीबी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा, टॉप 10 बुक्स का चयन


अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. डॉक्टर, पत्रकार और संपादक एएस पन्नीरसेलवन, लेखक जेनिस परियात, राखी बलराम, अमिताभ बागची और इतिहासकार व शिक्षाविद डॉ. जे देविका की जूरी ने साहित्य के लिए 2022 जेसीबी पुरस्कार की सूची की घोषणा शनिवार को की। जेसीबी की साहित्यिक निदेशक मीता कपूर ने बताया कि इस साल भारतभर से प्रकाशकों ने अपने सबसे बेहतरीन साहित्य कार्य हमें भेजे। जिनमें से जूरी ने शीर्ष 10 रचनाओं का चयन किया है। ये रचनाएं जो किताबों में रूचि रखने वाले मन को उत्साहित करती हैं। हजारों पुस्तकों में चयनित ये पुस्तकें अपनी भाषा, कहानी और सस्पेंस के साथ चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है।

आठ भाषाओं के लेखकों की पुस्तकें

मीता ने बताया कि एक अगस्त 2021 से 31 जुलाई 2022 के बीच प्रकाशित अंग्रेजी सहित 8 भाषाओं में 16 राज्यों के लेखकों की रचनाएं पुरस्कार के लिए प्राप्त हुई थी। जूरी ने इन्हें कई महीनों तक पढ़ने और उन पर चर्चा करने के लिए पुरस्कार योग्य पुस्तकों का चयन किया और अब इसकी लिस्ट को जारी किया गया है। अंतिम सूचि की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। इस बार बंगाली और मलयालम के अलावा उर्दू, हिंदी और नेपाली भाषा की किताबों को लिस्ट में जगह मिली है। कपूर ने बताया कि इन10 अविश्वसनीय पुस्तकें एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति और अद्भुत ऊर्जा के साथ गहरी छाप छोड़ती नजर आती है।

इनको मिली जगह

1. क्रिमसन स्प्रिंग : ए नॉवेल बाय नवतेज सरना (एलेफ बुक कंपनी)
2. एस्केपिंग द लैंड : ममंग दाई (स्पीकिंग टाइगर)
3. ईमान : मनोरंजन ब्यापारी, बंगाली में अरुणव सिन्हा की ओर से अनुवादित (वेस्टलैंड)

4. रोहज़िन : रहमान अब्बास, उर्दू में सबिका अब्बास की ओर से अनुवादित (पेंगुइन)

5. सॉन्ग ऑफ सॉइल : चूडेन कबिमो लेप्चा, नेपाली से अजीत बराल की ओर से अनुवादित (रचना बुक्स)

6. स्पिरिट नाइट्स : ईस्टरिन कियर (साइमन एंड शूस्टर)
7. द ऑड बुक ऑफ बेबी नेम्स : अनीस सलीम (पेंगुइन)
8. द पैराडाइस ऑफ फूड : खालिद जावेद ,उर्दू में बारां फारूकी द्वारा अनुवादित (जगरनॉट)
9. रेत समाधि : गीतांजलि श्री, हिंदी में डेजी रॉकवेल द्वारा अनुवादित (पेंगुइन)
10. वल्ली: शीला टोमी, मलयालम में जयश्री कलाथिल द्वारा अनुवादित (हार्पर कॉलिन्स)
25 लाख रुपए पुरस्कार राशि

साहित्य के लिए दिए जाने वाले जेसीबी पुरस्कार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक माना जाता है, जिसमें साहित्यिक पुरस्कार के साथ 25 लाख रुपए की राशि, उपन्यास लेखन में उल्लेखनीय कार्य के लिए भारतीय लेखक को पुरस्कार स्वरुप दी जाती है। विजेता के अलावा, पांच शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों को 1-1 लाख रुपए दिए जाते हैं। यदि अनुवाद किए उपन्यास को विजेता घोषित किया जाता है तो अनुवादक को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि शॉर्टलिस्टेड अनुवाद उपन्यास के लिए अनुवादक को 50,000 रुपए मिलते हैं।

Published on:
03 Sept 2022 09:56 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज