पत्रिका प्लस

केन्द्रीय विद्यालय के साइंस टीचर बनाया रोबोट ‘शालू, 47 भाषाओं में कर सकता है बात

- दिनेश पटेल ने तीन साल में तैयार किया यह रोबोट
1 minute read
Jan 05, 2021
केन्द्रीय विद्यालय के साइंस टीचर बनाया रोबोट 'शालू, 47 भाषाओं में कर सकता है बात
केन्द्रीय विद्यालय के साइंस टीचर बनाया रोबोट 'शालू, 47 भाषाओं में कर सकता है बात

जयपुर. देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम के साथ देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध जगहों का जवाब एक रोबोट दे तो थोड़ा हैरानी होती है, लेकिन ऐसे ही एक रोबोट को केन्द्रीय विद्यालय के साइंस टीचर दिनेश पटेल ने तैयार किया है। आइआइटी बॉम्बे के कैम्पस मं स्थित केन्द्रीय विद्यालय के टीचर पटेल ने 'शालूÓ नाम से रोबोट तैयार किया है, जो पूरी तरह इंसानों की तरह नजर आता है। दिनेश पटेल ने बताया कि यह रोबोट विश्व की 47 भाषाओं में बात कर सकता है। यह हिन्दी, इंग्लिश, मराठी और भोजपुरी समेत 47 देशी और विदेशी भाषाओं में बात कर सकता है। इसमें जापानी, जर्मन और फ्रेंच भी शामिल है। शालू 9 भारतीय और 38 विदेशी भाषाओं में बात कर सकता है। दिनेश ने बताया कि यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया है और इसमें लगे सभी उपकरण लोकल मार्केट से खरीदे गए हैं।

जनरल सवालों के जवाब देगा

दिनेश पटेल ने बताया कि इसे बनाने में तीन साल का वक्त लगा है। यह लोगों के पहचान सकती है, उनके नाम याद रख सकती है। जनरल सवालों के जवाब दे सकती है। शालू को देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और महाराट्र के मुख्यमंत्री का नाम पता है। वह देश के इतिहास और भूगोल से जुड़ी बेसिक जानकारी भी आसानी से बता देती है। पटेल ने बताया कि अभी तो यह प्रोटोटाइप के रूप में है, लेकिन आगे चलकर और भी विकसित होने के बाद शालू रोबोट के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है।

स्कूल में बच्चों के सामने लगाना चाहते हैं

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही इसके वर्जन-2 को बनाना शुरू करेंगे, लेकिन सामान महंगे होने की वजह से उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। पटेल की इच्छा है कि वह रोबोट को अपने स्कूल में स्थापित करें, ताकि बच्चे पढ़ भी सकें और उनका एंटरटेन्मेंट हो सके।

Updated on:
05 Jan 2021 08:05 pm
Published on:
05 Jan 2021 08:05 pm
Also Read
View All
अब अपराधियों की खैर नहीं! बिलासपुर में 48 हाईटेक बाइक के साथ नई बीट व्यवस्था लागू, 24 घंटे रहेगी हर गली-मोहल्ले पर नजर

SP अंकिता शर्मा ने जारी किया तबादला आदेश, 4 TI सहित 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग, 12वीं हिंदी पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन, NSUI का समर्थन

बिलासपुर में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए क्या है ये

Chhattisgarh News: कांग्रेस नेताओं पर FIR के निर्देश, AI जनित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पर महिला आयोग सख्त, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट