पत्रिका प्लस

कई सेक्टर्स में छुपा टैलेंट निकालकर सामने ला रहे मृणाल किशोर

— बिहार का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम वसंत उत्सव का भी करते हैं आयोजन
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 6:57 PM IST
photo_2021-06-23_18-15-28_1.jpg

जयपुर. मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर और भीड से हटकर काम करने की चाह ने आज मृणाल किशोर को अच्छे मुकाम पर खड़ा किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में छुपे टैलेंट को खोजकर उन्हें निखारने के साथ ही अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते हुए मृणाल ने अपनी कंपनी बोबीस ग्रुप ऑफ कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देश में कई टैलेंट सामने लाए गए हैं। गौरतलब है कि मृणाल भारत में एक लीडिंग इवेंट, एग्जीबिशन कंपनी और आइटी सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स के लीडिंग प्रोवाइडर हैं।

मृणाल ने बताया कि कंपनी के माध्यम से सामाजिक कार्यो में अलग-अलग स्तर पर कई योगदान दिए हैं। मैं आगे भी इसी तरह समाज के लिए काम करता रहूंगा। हमारी कंपनी पूरे भारत में अपनी सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें से राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, उड़ीसा, उत्तराखंड, यूपी और अन्य राज्य शामिल हैं।

बचपन से भीड़ से हटकर काम करने की चाह

मृणाल ने बताया कि मुझे बचपन से ही भीड़ से हटकर काम करने की चाह थी, जिसे फॉलो करते हुए मैंने इस कंपनी की नीव रखी। मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले मृणाल जानते थे कि उनका रास्ता आसान नहीं है। मगर फिर भी बिना हार माने मेहनत करते गया, जिसका नतीजा आज सामने है। यह नए टैलेंट को मौका देने के साथ कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर डिजाइनिंग, एजुकेशन और डिजिटल एजुकेशन के भी क्षेत्र में काम कर रही है।

बिहार का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम वसंत उत्सव को भी आयोजित करने का विचार बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुद मृणाल किशोर ने दिया था। 12 कंपनियों के मालिक मृणाल ने 2016 में बोबीस की नींव रखी, और महज 5 साल में वह करोड़ों युवा एंटरप्रेन्योर के लिए इंस्पीरिएशन बनकर उभरे हैं। बता दें कि, 2018 में फिक्की फ्लो द पॉवर टू इमपॉवर की तरफ से उन्हें 2 बाउंटीफुल ट्रीज के अवार्ड से भी सम्मानित किया है, जो फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की तरफ से लॉन्च हुआ था।

Updated on:
23 Jun 2021, 6:57 PM IST
Published on: