पत्रिका प्लस

बॉलीवुड और गुजराती गानों पर खनकेंगे डांडिया, रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह

- राजस्थान पत्रिका का पान बहार डांडिया महोत्सव-2022, 16 दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप 13 से होगी शुरू
less than 1 minute read
• •
Sep 10, 2022
बॉलीवुड और गुजराती गानों पर खनकेंगे डांडिया, रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह
बॉलीवुड और गुजराती गानों पर खनकेंगे डांडिया, रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह

अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. नवरात्र के उल्लास में अब कुछ दिन शेष रह गए है और इसके लिए जयपुरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसे में डांडिया लवर्स के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित पान बहार डांडिया महोत्सव खास होने वाला है। यहां गरबा और डांडिया की खनक के साथ लोग इस त्योहार को यादगार तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। महोत्सव के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप 13 सितम्बर से शुरू होगी। वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसको लेकर अभी से यंगस्टर्स, महिलाओं, बच्चों और कपल्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
28 सितम्बर तक चलेगी वर्कशॉप

16 दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप की

शुरुआत 13 सितम्बर से होने वाली है। यह वर्कशॉप 28 सितम्बर तक चलेगी। डांडिया ट्रेनिंग वर्कशॉप सी-स्कीम, महावीर मार्ग स्थित गोकुल निवास में होगी। वर्कशॉप में आठ बैच निर्धारित किए गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए अलग से तीन विशेष बैच की सुविधा है।
गुजरात के एक्सपर्ट होंगे रूबरू
वर्कशॉप में गुजरात के जाने-माने डांडिया ग्रुप के ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। वे डांडिया और गरबा के पुराने रूप के साथ बॉलीवुड स्टाइल को मिक्स करके ट्रेनिंग देंगे। गुजराती और बॉलीवुड सॉन्ग्स पर स्पेशल तैयारी करवाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9829255222 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
----------------------
इस तरह चलेंगे वर्कशॉप के बैच

पुरुष और महिला बैच (मिक्स)

सुबह 8.15 से 9.15

सायं: 5.15 से 6.15 बजे

सायं: 6.30 से 7.30 बजे

सायं : 7.45 से 8.45 बजे

रात : 8.45 से 9.45 बजे

महिला बैच

सुबह 10 से 11 बजे

सुबह 11.15 से 12.15 बजे

सायं : 4 से 5 बजे

Published on:
10 Sept 2022 04:42 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज