पत्रिका प्लस

फैशन शो में कठपुतली आर्ट से प्रेरित होकर बोहो बंजारा कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां

पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के शो में सुपरमॉडल आंचल कुमार और दीप्ति गुजराल ने की रैम्पवॉक
less than 1 minute read
• •
Sep 02, 2022
फैशन शो में कठपुतली आर्ट से प्रेरित होकर बोहो बंजारा कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां
फैशन शो में कठपुतली आर्ट से प्रेरित होकर बोहो बंजारा कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां

अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. बिग बॉस की कंटेस्टेंट आंचल कुमार और ' बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर 2020' की विजेता दीप्ति गुजराल जैसे ही रैंप पर डिजाइनिंग स्टूडेंट्स के कलेक्शन के साथ रैम्प पर उतरी, वैसी ही दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मौका था, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के डिजाइन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स की थीम बेस्ड डिजाइन के पॉपुलर प्रोडक्ट्स के एनुअल फैशन शो फैशन रनवे 2022 का। शुक्रवार को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित इस फैशन रनवे मे मुंबई की कई मॉडल्स ने शिरकत की। फिल्म गली बॉय फेम राहिल गिलानी ने शो को होस्ट किया। वहीं, निशा हरारे ने शो डायरेक्ट किया। समापन पर चेयरमैन आनंद पोद्दार ने डिजाइन स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी की तारीफ की।
थीम बेस्ड डिजाइन को किया प्रस्तुत

कॉलेज के डिजाइन स्टूडेंट्स ने थीम बेस्ड डिजाइन तैयार किए। इनमें कठपुतली आर्ट से प्रेरित होकर बोहो बंजारा, मेक्रम तकनीक से प्रेरित होकर ट्विस्ट एंड ट्विस्ट, वीमन एम्पावरमेंट से प्रेरित होकर नारी, जर्नी ऑफ ट्रैवलर से प्रेरित होकर सफर जैसे कई थीम पर कलेक्शन शोकेस किए। इस मौके पर आंचल कुमार ने स्टूडेंट्स के डिजाइन की तारीफ की । उन्होंने कहा कि टैलेंटेड स्टूडेंट्स के लिए विकल्पों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने संघर्ष करने पर सफलता मिलना तय बताया। सुपरमॉडल्स के द्वारा इन्हें शो किए जाने पर स्टूडेंट्स में भी खासा उत्साह नजर आया। इस फैशन रनवे शो में मिस मुंबई रह चुकी और बॉलीवुड स्टार सलमान खान से क्राउन प्राप्त कर चुकी निशा हराले शो को डायरेक्ट करेंगे।

Published on:
02 Sept 2022 08:05 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज