पत्रिका प्लस

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को किया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए हुआ सम्मान
2 min read
• •
Oct 26, 2022
मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को किया सम्मानित
मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को किया सम्मानित

जयपुर. जयपुर के रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन और वाइस प्राइम मिनिस्टर लीलादेवी डोकून द्वारा एजुकेशनल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रावत को यह सम्मान प्रदान किया गया है। मॉरीशस में हुए इस समारोह में देश—विदेश की 50 से अधिक हस्तियों को अलग—अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। नॉमिनेशन के बाद विभिन्न पैमानों पर खरा उतरने का बाद इन व्यक्यिों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि रावत राजस्थान उत्तराखंड सभा के युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।

10 दिसंबर 1989 को जयपुर में जन्मे नरेंद्र सिंह रावत ने अपने क@रियर की शुरुआत रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक के रूप में की, जिसकी स्थापना उनके पिता व ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत द्वारा की गई थी। नरेंद्र सिंह को कठिन परिश्रम लगन के गुण इन्हें अपने पिता से विरासत में मिले और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में शिक्षा जगत में यूथ आइकॉन के रूप में अपनी खास पहचान बनाई। प्रताप नगर स्थित सीबीएसई डे बोर्डिंग स्कूल— रावत पब्लिक स्कूल इनके विशेष मार्गदर्शन के कारण ही क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से प्रमाणित होने के साथ—साथ ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आईडीए अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। स्कूल के स्टूडेंट्स राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर शामिल होते हैं और कई पुरस्कार जीत चुके हैं। रावत ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाने रावत समय—समय पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सेमिनारों में हिस्सा लेते रहते हैं। वे अक्षेंद्र वेलफेयर सोसाइटी के सचिव हैं, जिसके द्वारा रक्तदान, अन्नदान, वस्त्रदान, गौसेवा व परिंडा अभियान जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। वे समर्पण संस्थान के एजुकेशनल ब्रांड एंबेसेडर भी हैं, जिनके द्वारा अनेकों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

गत दिनों 1 से 8 अक्टूबर तक रावत की ओर से शुरूकिए गए दानोत्सव कार्यक्रम को काफी लोकप्रियता मिली। नरेंद्र सिंह रावत मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने वीड़ियोज के द्वारा लोगों को प्रेरित करते हैं। इन उल्लेखनीय कार्यों के लिए रावत को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें स्टार एजुकेटर अवॉर्ड, संस्कार गौरव पुरस्कार, भारत गौरव पुरस्कार, गीताश्री पुरस्कार, गीता भूषण पुरस्कार, यूथ आइकॉन अवार्ड और एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड कुछ प्रमुख नाम हैं।

Published on:
26 Oct 2022 03:36 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज