पत्रिका प्लस

जल्द ही निशा पांडेय की आवाज सुनाई देंगी हिंदी फिल्मों में

भोजपुरी और हिंदी गाने में निशा पांडेय का दबदबा
2 min read
• •
Oct 21, 2022
जल्द ही निशा पांडेय की आवाज सुनाई देंगी हिंदी फिल्मों में
जल्द ही निशा पांडेय की आवाज सुनाई देंगी हिंदी फिल्मों में

जयपुर. सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय अपने गाने के बाद सिंपलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। इसकी झलक मिलती है उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से, जहां वे काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियोज साझा कहती रहती हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरें और वीडियोज भारतीय परिधान में ही होते हैं और उनके फैंस को उनका देसी ब्यूटी खूब भाता है। यही वजह है कि निशा पांडेय आए दिन अपने फैशन सेंस के साथ सुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है।
निशा सिंगर हैं, लेकिन जिंदगी के हर रंग को अपने स्टाइल में जीने में भरोसा रखती हैं। यही वजह है कि वे कभी कभी फ़ोटो तो कभी कभी म्यूजिक वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती नज़र आती हैं। निशा का कहना है कि जिंदगी ऐसे जिओ की हर तरफ आपकी जी चर्चा हो, मैं अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हूं। मैंने भोजपुरी के सभी बड़े से लेकर छोटे कलाकारों के साथ काम किया है, इंडस्ट्री में मुझे बहुत कुछ दिया है। जिसके लिए मैं आभारी हूं, अभी मैं कई और बेहतरीन गाने लेकर आ रही हूं जो इस छठ पर रिलीज होने वाले हैं। इसके साथ ही मैं भोजपुरी और हिंदी की करीब 6 से 7 फिल्में कर रहूं हूं, जिनका खुलासा जल्द करूंगी। इन सभी फिल्मों के लिए मैं प्लेबैक कारण जा रही हूं। इन्होंने अब तक हिंदी में लगभग 30 से अधिक गाने आए हैं। निशा पांडेय न ही सिर्फ भोजपुरी जगत में बल्कि हर जगह उनके फैशन सेंस और बेबाकी के चर्चे होते रहते हैंद्ध बता दें कि निशा पांडे ने भोजपुरी सिनेमा के लिए कई गाने गाए हैं। जबकि निशा को 'रजाऊ पतर हो जाईबा' गाने से नाम मिला, बीते कुछ माह पहले निशा ने यूपी में अखिलेश का झंडा लहरायेगा जैसे चुनावी गीत भी गाया थाद्ध इस गाने के रिलीज होने के बाद निशा पांडे ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

Published on:
21 Oct 2022 08:42 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज