पत्रिका प्लस

‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप बना किसानों का हमदर्द, बोले- नई तकनीक से आया खुशहाली का दौर… शासन का जताया आभार

Token Tuhar Haath App: पूरे प्रदेश सहित जिले में भी धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं।

2 min read
किसान की सांकेतिक फोटो

Token Tuhar Haath App: पूरे प्रदेश सहित जिले में भी धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। टोकन तुंहर हाथ ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिसके जरिए अब किसान घर बैठे ही एक क्लिक में अपना टोकन निकाल पा रहे है। इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बरबादी और लाइन को काफी हद तक कम कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय के लिए टोकन निकाल पा रहे है और निर्धारित समय पर आसानी से केंद्र पहुंचकर धान बेच पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

किसानों को दोहरा फायदा! अब मत्स्य पालन के साथ झींगा उत्पादन भी बनेगा आय का बड़ा स्रोत

कौड़िया केंद्र-किसानों ने कहा नई तकनीक से आया खुशहाली का दौर

कौड़िया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसान योगेश पटेल ने बताया कि उन्होंने टोकन तुंहर हाथ ऐप से टोकन कटवाया था। वे 27 कट्टी धान बेचने आए थे। धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए। धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे धान बिक्री की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न हैं। सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे छत्तीसगढ़ सरकार के आभारी है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली का दौर आया है।

Token Tuhar Haath App: टोकन तुंहर हाथ ऐप किसानों के लिए वरदान

मस्तूरी ब्लॉक के एरमसाही धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि सरकार ने माटीपुत्रों को सच्चा सम्मान किया है।

एरमसाही धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए हरदाडीह के किसान धनीराम साहू ने बताया कि उन्होंने 87 क्विंटल धान के लिए टोकन कटाया है। साहू ने टोकन तुंहर हाथ ऐप को बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने इसी के जरिए टोकन कटाया है। साहू ने कहा कि इस ऐप से टोकन कटाने में किसी प्रकार से दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने सभी किसानों से इसका उपयोग करने की अपील की।

धान खरीदी केंद्र की भी व्यवस्थाओं पर भी संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। साहू ने कहा कि 3100 रूपए क्विंटल में धान खरीद कर सरकार ने किसानों की मेहनत का एक-एक दाना खरीदा है। उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। बेलटुकरी से धान बेचने आए महेंद्र श्रीवास ने भी टोकन तुंहर हाथ ऐप से धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए घर बैठे ही मोबाईल से बिना किसी दिक्कत के टोकन कटवाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

किसान भाइयों से कुछ कहना चाहता हूं.. SP विजय पाण्डेय की ये अपील तेजी से हो रहा वायरल

Published on:
23 Nov 2025 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर