पत्रिका प्लस

विशाल भारद्वाज और ईशान खट्टर ट्रेन से पहुंचे जयपुर, स्टार्स का कॉमनमैन अंदाज

- रेलवे स्टेशन पर आम आदमी की तरह बने भीड़ का हिस्सा  
less than 1 minute read
• •
Oct 15, 2022
विशाल भारद्वाज और ईशान खट्टर ट्रेन से पहुंचे जयपुर, स्टार्स का कॉमनमैन अंदाज
विशाल भारद्वाज और ईशान खट्टर ट्रेन से पहुंचे जयपुर, स्टार्स का कॉमनमैन अंदाज

अनुराग त्रिवेदी


जयपुर. बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर्स को अक्सर लोग बड़ी-बड़ी लग्जरी गाडि़यों में आते हुए और बाउंसर्स की भीड़ के बीच घिरे देखते है, लेकिन जयपुर में स्टार्स का एक कॉमनमैन वाला अंदाज देखने को मिला। सुबह जम्मूतवी एक्सप्रेस से जयपुर रेलवे स्टेशन पर बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, एक्टर ईशान खट्टर पहुंचे। ट्रेन से उतरकर दोनों आम पैसेंजर्स के साथ बाहर निकले। इस दौरान कई लोगों ने ईशान को पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए रिक्वेस्ट की। ऐसे में ईशान ने सभी के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। विशाल अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जयपुर आए है, वे सामोद में अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। प्रोजेक्ट की पूरी यूनीट को एक अलग एक्सपीरियंस देने के लिए मुम्बई से जयपुर का ट्रेन का सफर आयोजित किया गया। इसमें एक्टर्स से लेकर तकनीशियन, प्रोडक्शन टीम और अन्य क्रू मेम्बर्स शामिल थे।
जयपुर की लस्सी का उठाया लुत्फ
रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद ईशान जयपुर की लस्सी का लुत्फ उठाने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी टीम को भी लस्सी पिलाई। इस दौरान कई फैंस ने यहां भी फोटो क्लिक करवाई। ईशान ने फिल्म बियॉंड द क्लाउड्स के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उनकी फिल्म धड़क ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। धड़क की अधिकांश शूटिंग राजस्थान ही हुई है, ऐसे में ईशान का यहां शूट करना भी खास है। विशाल भारद्वाज हमेशा से ही साहित्य और कॉमनमैन से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाते आ रहे है, उनके प्रोजेक्ट्स में लोकेशन, एक्टर्स, कंटेंट और म्यूजिक लोगों को आकर्षित करता है। इससे पहले विशाल ने राजस्थान में पटाखा फिल्म की शूटिंग की थी, इसकी कहानी राजस्थान के लेखक चरण सिंह पथिक ने लिखी थी।

Updated on:
15 Oct 2022 02:19 pm
Published on:
15 Oct 2022 02:19 pm
Also Read
View All
Mahasamund News: ओडिशा से कई राज्यों तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क, 9 माह में 50 करोड़ का माल जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार

घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

बिलासपुर की इस सड़क पर हादसों को न्योता दे रहे टूटे डिवाइडर, 1 किमी में 12 जगह खतरा, 3-4 साल से निगम बेखबर

161 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में दशहरे पर 12 घंटे दर्शन, पहली बार सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Chhattisgarh News: बच्चों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं, कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज