Patrika Special News

भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा, देश-विदेश से आते हैं 15 लाख लोग

Aalami Tablighi Ijtema 2025 : भोपाल में शुक्रवार 14 से 17 नवंबर के बीच विश्व के दूसरे सबसे बड़े सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होता है।

3 min read
भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा (Photo Source- Patrika)

Aalami Tablighi Ijtema 2025 :मध्य प्रदेश की राजधानी और भारत के बीचो बीच स्थित शहर भोपाल में इसी माह शुक्रवार 14 नवंबर 2025 से लेकर 17 नवंबर 2025 के बीच विश्व के दूसरे सबसे बड़े सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है। शहर के ईंटखेड़ी इलाके में स्थित करीब 110 एकड़ के मैदान में पंडाल लगाया जा रहा है। इसमें देश-दुनिया की करीब 35 हजार से अधिक जमातें शामिल होंगी। आयोजन समिति के अनुसार, ये मुस्लिम धर्म का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा सालाना आयोजन है।

शुक्रवार 14 नंवबर 2025 से शुरु होकर सोमवार 17 नवंबर 2025 यानी चार दिनों तक चलने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में एक साथ लगभग 15 लाख से अधिक लोग एक पंडाल में इकट्ठे होंगे। हर बार की तरह इस बार भी इज्तिमा आयोजन की तैयारी ग्रीन और क्लीन के थीम पर हो रही है। भारत में इज्तिमा की शुरुआत 1947 में भोपाल शहर से ही हुई थी। शहर की मस्जिद शकूर खां में पहला इज्तिमा हुआ था, जिसमें महज 13 लोग इकठे हुए थे, लेकिन आज दुनियाभर के लगभग सभी देशों में जमातें पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को मजहबी तालीम देने का काम करती हैं।

ये भी पढ़ें

3 तलाक को कोर्ट ले जाने वाली शाहबानो का संघर्ष, 33 साल बाद न्याय अब बड़े पर्दे पर दुनिया देखेगी

4 दिवसीय वैश्विक समागम

भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा (Photo Source- Patrika)

आमतौर पर हर साल होना वाला आलमी तब्लीगी इज्तेमा शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को आयोजित होता है। इस वैश्विक आयोजन में दुनियाभर से लोग जमातें बनाकर (इकट्ठे) होकर शामिल होने आते हैं। शुक्रवार की सुबह फज्र की नमाज़ के साथ इस आलमी समागम की शुरूआत होती है, जिसमें एक के बाद एक मुस्लिम विद्वानों और मौलवियों के व्याख्यानों की श्रृंखला होती है। ज़ुहर की नमाज़ के बाद एक विराम होता है। कार्यक्रम चार दिनों तक इसी तरह चलता है। सोमवार की दोपहर को अंतिम प्रार्थना के साथ इज्तेमा का समापन हो जाता है।

15 लाख लोगों के इज्तेमा में आने की संभावना

भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा (Photo Source- Patrika)

विद्वान इस्लामी जीवन शैली और 5 सिद्धांतों समेत विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देते हैं। अंतिम प्रार्थना के बाद यहीं से जमातें बनाकर मुस्लिमों को धर्म के अर्थ समझाने के लिए दुनियाभर में भेजा जाता है। इस बार करीब 15 लाख लोगों के इज्तेमा में शिरकत करने का अनुमान है।

सरकार कराती है खास व्यवस्था

भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा (Photo Source- Patrika)

आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार जमातियों की सुविधा के लिए बिजली, पानी और सुरक्षा के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था भी करती है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लेकर पश्चिमी देशों तक से जमात के लोग इस समागम में शामिल होते हैं। इज्तेमा समिति विदेशों से आने वाले लोगों के लिए अनुवादक और मूक-बधिरों के लिए अनुवादक भी उपलब्ध कराती है।

मेट्रो निर्माण बनेगा तब्लीगी इज्तिमा में रुकावट

भोपाल में होता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा (Photo Source- Patrika)

इस बार के सालाना तब्लीगी इज्तिमा में मेट्रो निर्माण का काम रुकावट बन सकता है। बेरिकेडिंग की वजह से भोपाल टॉकीज से करोंद नबीबाग तक के पांच किलोमीटर एरिया से ट्रेफिक निकालना बड़ी चुनौती साबित होगा। ऐसे में बेरिकेडिंग को संकरी करना पड़ेगा भोपाल कलेक्टर ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, फायर अमला, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के अफसरों को अपना-अपना काम समय पर करने की हिदायत दी है।

Updated on:
07 Nov 2025 03:24 pm
Published on:
07 Nov 2025 08:00 am
Also Read
View All

अगली खबर