Patrika Special News

CG News: छत्तीसगढ़ बना सपनों की उड़ान का केंद्र, 5 साल में 35 युवाओं ने पाई UPSC में सफलता

CG News: यूपीएससी में सलेक्ट होने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य में नालंदा की तर्ज पर बन रही लाइब्रेरी इसे और आगे बढ़ाएगी। रायपुर में कई राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थान भी हैं।

4 min read
Mar 17, 2026
पीएससी के लिए हब बना प्रदेश युवा लिख रहे किस्मत (photo Patrika)

CG News: @अनुराग सिंह। लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ हब बनता जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर पीएससी की तैयारी करने वालों के लिए अभी सबसे बड़े केंद्र बने हुए हैं। तैयारी करने के साथ ही यहां यूपीएससी में सलेक्ट होने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य में नालंदा की तर्ज पर बन रही लाइब्रेरी इसे और आगे बढ़ाएगी। रायपुर में कई राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थान भी हैं। जहां दिल्ली के प्रोफेशनल्स के साथ ही रिटायर आईएएस, आईपीएस और अधिकारी युवाओं को तैयारी करवा रहे हैं।

राज्य में अभी डेढ़ से दो लाख अभ्यर्थी पीएससी की परीक्षा दिलाते हैं। युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। धरातल पर लागू होने के बाद इसका प्रभाव के साथ ही पीएससी के रिजल्ट में भी असर दिखाई देगा।

बजट में तैयारी में आर्थिक सहायता हेतु नई योजना

युवाओं की ऊर्जा और क्षमताओं को बाजार मांग के अनुरूप विकसित करने के लिए उन्हें विकास से जोडऩा आवश्यक है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही युवाओं के लिए करियर कॉउंसलिंग की व्यवस्था के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नालंदा लाइब्रेरी को पढ़ाई के साथ युवाओं के करियर और उद्यमिता मार्गदर्शन का भी केंद्र बनाया जाएगा।

तखतपुर, पंडरिया, भाटापारा सहित 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही युवा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकें इसलिए उन्हें परीक्षा की तैयारी में आर्थिक सहायता हेतु नई योजना लाई गई है। इसके लिए 33 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

योजना सीजी-असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के 3 घटक हैं -

उड़ान - नीट, क्लैट व जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए
शिखर - यूपीएससी, सीजीपीएससी चयन परीक्षा की तैयारी के लिए
मंजिल - बैंकिंग , एसएससी व रेलवे चयन परीक्षा की तैयारी के लिए

5 वर्ष में यूपीएससी में सलेक्शन

2025 07
2024 07
2023 06
2022 04
2021 11

नालंदा साबित हो रहा मील का पत्थर

रायपुर में संचालित नालंदा लाइब्रेरी पीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सबसे बड़ा केंद्र है। यह सभी के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। रायपुर की इस लाइब्रेरी से ही हर साल कोई न कोई युवा यूपीएससी में सलेक्ट हो रहा है। इसी की तर्ज पर राज्य के दूसरे जिलों में भी नालंदा लाइब्रेरी बनाई जा रही है।

23 करोड़ की लागत से बनेगी हाई-टेक लाइब्रेरी

साइंस कॉलेज मैदान के पास चौपाटी उजड़ने के बाद उसी जगह पर नालंदा-2 लाइब्रेरी का निर्माण शुरू हो गया। तीन मंजिला इस लाइब्रेरी में ऑक्सी रीडिंग जोन और सेंट्रल लाइब्रेरी जैसे ही 1000 युवा परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस लाइब्रेरी को 18 माह में तैयार करने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने मेसर्स दीपक को वर्कआर्डर जारी किया है। 23 करोड़ की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी के निर्माण पर नगर निगम के इंजीनियर नजर रखेंगे।

इस लाइब्रेरी के निर्माण से पहले दावा किया जा रहा है कि आक्सी रीडिंग जोन और सेंट्रल लाइब्रेरी में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति रहती है। इस वजह से दोनों जगहों पर पंजीयन कराने वाले 500-500 युवाओं की वे​टिंग रहती है। पहले निगम के योजना विभाग के इंजीनियरों ने इसका प्लान ऑक्सी रीडिंग जोन के ठीक पीछे किया था क्योंकि उस जगह पर पढ़ाई का माहौल ज्यादा बेहतर है। मुख्य रोड से करीब 500 मीटर अंदर होने की वजह से माहौल शांत रहता है। इस वेंटिंग को कम करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान के पास नगरोत्थान योजना के तहत इस लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। एजेंसी ने पिलर्स खड़े करने के लिए खोदाई कराना शुरू कर दिया है।

युवाओं को अच्छी सुविधा मिलेगी

नालंदा परिसर और सेंट्रल लाइब्रेरी में अनेक छात्र हमेशा वे​टिंग लिस्ट में रहते हैं। इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा साइंस कॉलेज के पास 1000 सीटर नालंदा परिसर-2 लाइब्रेरी निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्थल का चयन कई शैक्षणिक संस्थानों राजकुमार कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, एनआईटी, साइंस कॉलेज, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के मध्य होने के कारण सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा: मीनल चौबे, महापौर, रायपुर

तैयारी को लेकर पॉजिटिव माहौल

यूपीएससी की तैयारी को लेकर राज्य में माहौल पॉजिटिव है। यूपीएससी को लेकर काफी अच्छा ईकोसिस्टम डेवलप हो रहा है। सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी की सुविधाएं हैं। किताब, इंटरनेट की सुविधा के साथ ही नामी एक्सपर्ट भी राज्य में आकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। माहौल अच्छा दिख रहा है। रिजल्ट अच्छा आ रहा है और अभी भी काफी संभावना है। बजट में अभी अनेक प्रावधान रखे गए हैं। इससे और सुविधाएं और फैसिलिटी बढ़ेगी। यदि प्रस्ताव में कार्य अच्छे से हो तो परीक्षा के परिणाम भी अच्छे आएंगे।

इसके साथ ही सरकार को और सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। युवाओं को राज्य में ही रोकर परीक्षा की तैयारी को लेकर सुविधा देनी चाहिए। जामिया आरसीए एक अच्छा कॉन्सेप्ट है। जहां काफी अच्छा रिजल्ट भी आ रहा है। इसी की तर्ज पर एक यूथ हॉस्टल बनाना चाहिए, जहां प्रवेश परीक्षा के आधार पर चुनाव हों, जहां युवाओं के लिए पीएससी की तैयारियों को लेकर सभी सुविधाएं और एक्सपर्ट की व्यवस्था हो। इसे किसी प्रोफेशनल को देना चाहिए। इससे राज्य में परीक्षा की तैयारियों और रिजल्ट में सुधार होगा।

-हामिद खान, पीएससी एक्सपर्ट

Updated on:
17 Mar 2026 12:42 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर