Scholarships : कॉलेज में पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए छात्रवृत्ति आर्थिक सहारा बननी चाहिए, लेकिन जब सहायता राशि ही बेहद कम हो तो इसका उद्देश्य सवालों के घेरे में आ जाता है। राजस्थान में उच्च शिक्षा से जुड़ी कुछ छात्रवृत्ति योजनाओं में मिलने वाली राशि को लेकर यह सवाल उठता रहा है कि क्या इतनी राशि विद्यार्थियों के लिए वास्तव में मददगार है?