Patrika Special News

Indian Army Day 2026: जहां पसीना बहता है, वहीं सच होता है वर्दी का सपना… पूर्व सैनिक परिषद की ट्रेनिंग से 700 से अधिक का चयन, जानें

Indian Army Day 2026: सेना दिवस के अवसर पर जब पूरा देश अपने जवानों को नमन कर रहा है, तब छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् युवाओं को वर्दी तक पहुंचाने की मजबूत तैयारी कर रही है। फिजिकल फिटनेस को चयन की असली कसौटी मानते हुए परिषद् द्वारा बीते चार वर्षों से प्रदेशभर में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके जरिए अब तक 700 से अधिक युवा सेना, नेवी, वायु सेना और पैरा मिलिट्री फोर्सेस में चयनित हो चुके हैं।
2 min read
Jan 15, 2026
फिजिकल फिटनेस बनी वर्दी की असली परीक्षा (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फिजिकल फिटनेस बनी वर्दी की असली परीक्षा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Indian Army Day 2026: सेना दिवस के मौके पर जब देश अपने जवानों को सलाम करता है, तब यह सवाल भी अहम हो जाता है कि आखिर सेना तक पहुंचने का रास्ता कितना कठिन है। जानकारों के अनुसार, आज के समय में सेना, नेवी, वायु सेना और पैरा मिलिट्री फोर्सेस में चयन का सबसे बड़ा आधार फिजिकल फिटनेस है। दौड़, चिनअप, स्टेमिना और नियमित अभ्यास के बिना वर्दी का सपना अधूरा रह जाता है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पिछले चार वर्षों से प्रदेश के अलग अलग जिलों में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें थल सेना, नेवी, वायु सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं की फिजिकल तैयारी कराई जाती है।

700 से अधिक युवाओं का चयन

प्रशिक्षण में 1600 मीटर दौड़, चिनअप, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और रनिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। अग्निवीर भर्ती में 1600 मीटर दौड़़ को 5 मिनट 30 सेकेंड के भीतर पूरा करने पर पूरे नंबर मिलते हैं, जबकि 5 मिनट 45 सेकेंड तक समय लेने पर कम अंक मिलते हैं। चिनअप में 10 बार करने पर 40 नंबर मिलते हैं, जबकि न्यूनतम 6 अनिवार्य है। रायपुर जिले की तीन प्रशिक्षण स्थलों से अब तक लगभग 50 युवाओं का चयन हो चुका है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिला इकाइयों से करीब 750 युवा सेना, नेवी, वायु सेना और पैरा मिलिट्री फोर्सेस में चयनित हो चुके हैं।

ऐसे बढ़ा सकते हैं स्टेमिना

फिजिकल फिटनेस को लेकर उन्होंने युवाओं को सरल और व्यावहारिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि महंगी डाइट जरूरी नहीं, नियमित अभ्यास ज्यादा जरूरी है। जो युवा सक्षम हैं वे ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं, जबकि साधनहीन युवा अंकुरित चना मूंग, केला, उबला आलू या उबला अंडा लेकर भी स्टेमिना बढ़ा सकते हैं।

नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र

  • खेल मैदान बोरिया खुर्द, रायपुर
  • बजरंगदास स्कूल खेल मैदान, अभनपुर
  • ग्राम रजिया, तिल्दा
  • दशहरा मैदान, भाटापारा
  • फॉरेस्ट मैदान, महासमुंद
  • ग्राम परसोदा, बालोद
  • नेहरू स्टेडियम, डोंगरगढ़
  • विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव
  • आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान, फरसगांव
  • शास हाई स्कूल मैदान, डिहीपारा केशकाल
  • शास उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान, विश्रामपुरी
  • नरहरदेव मैदान, कांकेर
  • हाई स्कूल मैदान, दंतेवाड़ा
  • पीजी कॉलेज मैदान, अंबिकापुर
  • तैराकी प्रशिक्षण, रानी तालाब, राजनांदगांव
Updated on:
15 Jan 2026 01:05 pm
Published on:
15 Jan 2026 01:05 pm