Putin's Auras Senate Linousine: रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन अपनी बख्तरबंद कार ऑरस सीनेट लिमोजिन के साथ भारत पहुंच रहे हैं। रूस की निर्मित इस कार पर उत्तरी कोरिया के सुप्रीम लीडर किम उन जोंग भी जान छिड़कते हैं। इस कार को 'पहियों पर किला' भी बताया जाता है। आइए इस कार के बारे में जानते हैं।
Aurus Senat limousine: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए रूस से एक भारी भरकम बख्तरबंद लग्ज़री लिमोज़ीन ऑरस सीनेट कार (Aurus Senat limousine) भी भारत लाई जा रही है। आइए जानते हैं कि यह कार पुतिन के अलावा किस देश के राष्ट्रपति या प्रमुख की सुरक्षा में शामिल है। इस कार से जुड़ी बातें विस्तार से जानते हैं।
Vladimir Putin Security in India: भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सामरिक डील होनी है। लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में हुए ब्लास्ट के चलते दुनियाभर की निगाहें पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था पर है।
Vladimir Putin Security: राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार दर्जन से ज्यादा शीर्ष सुरक्षाकर्मी भारत पहुंच भी चुके हैं। भारत में पुतिन पांच स्तरीय सुरक्षा कवच में रहेंगे। राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के शीर्ष कमांडो, स्नाइपर्स, ड्रोन, जैमर और एआई की निगरानी में रहेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसे पल-पल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हरेक बातें रिपोर्ट की जाएंगी।
Vladimir Putin Visit to India : उनकी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल भारी-भरकम बख्तरबंद कार ऑरस सीनेट भी है। पुतिन की यह कार कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। यह एक लग्ज़री लिमोज़ीन कार है जिसका इस्तेमाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम उन जोंग भी करते हैं। पुतिन ने किम जोंग को दो ऑरस सीनेट लग्जरी लिमोजिन कार भेंट की है।
Vladimir Putin's Aurus Senat limousine : पुतिन की भारत यात्रा के लिए ऑरस सीनेट को मास्को से लाया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में चीन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी ऑरस सीनेट में सवार हुए थे।
भारत में राष्ट्रपति पुतिन करीब 30 घंटे रहेंगे। जानने के लिए वीडियो देखें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को जून 2024 में अपनी प्योंगयांग यात्रा के दौरान दूसरी ऑरस सीनेट उपहार में दी थी। वहीं पुतिन को किम ने एक जोड़ी शिकारी कुत्ते गिफ्ट में दिए थे। मीडिया में प्रकाशित हुई रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर 2023 में रूस की यात्रा के दौरान किम जोंग उन ने कथित तौर पर पुतिन की निजी ऑरस सीनेट लिमोज़ीन का निरीक्षण किया था। उन्हें यह कार बेहद पसंद आई थी। ऑरस रूस की स्वनिर्मित लग्ज़री कार है और यह रोल्स-रॉयस का बेहतर संस्करण है।
ऑरस मोटर्स की स्थापना पुतिन ने रूस में अपनी खुद की एक लग्ज़री कार बनाने का काम सौंपे जाने के उद्देश्य से की थी। रूस के केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव इंजन संस्थान (NAMI) द्वारा संचालित ऑरस का निर्माण पुतिन के निर्देश के बाद किया गया था। इस कंपनी ने सबसे पहला मॉडल सीनेट तैयार किया। कंपनी 2018 से इस मॉडल को बना रही है। रूस की यह लिमोजिन कार "कोर्टेज़" परियोजना का परिणाम है। रूस में कोर्टेज परियोजना के तहत सरकारी उपयोग के लिए घरेलू लक्ज़री और बख्तरबंद वाहन बनाया जाता है।
पुतिन की इस भारी-भरकम कार की ताकत और क्षमता को देखते हुए इसे 'पहियों पर किला' भी कहा जाता है। रूसी वाहन निर्माता कंपनी ऑरस मोटर्स द्वारा विकसित एक पूर्ण आकार की लक्ज़री लिमोज़ीन है।
पुतिन 2018 से अपनी निजी राष्ट्रपति लिमोजिन के रूप में ऑरस सीनेट का उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह कार 2021 से अन्य खरीदारों के लिए उपलब्ध है। हालांकि इस कार का निर्माण मांग पर आधारित है।
ऑरस सेनेट एक बड़ी सैलून कार है। इसके तीन मॉडल हैं- मानक सेनेट, सेनेट लॉन्ग और सेनेट लिमोज़ीन। सेनेट लिमोजन के बारे में यह बताया जाता है कि लम्बी बॉडीवर्क के कारण मर्सिडीज-मेबैक पुलमैन जैसी दिखती है।
ऑरस सीनेट को सबसे पहले 2018 में मॉस्को मोटर शो में प्रदर्शित किया गया। इसके बाद 2019 के जिनेवा मोटर शो में भी प्रदर्शित किया गया था। ऑरस ने मूल रूप से इस लक्ज़री सैलून को मध्य पूर्व और चीन में भी निर्यात करने की योजना बनाई थी, लेकिन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद इस पर रोक लगा दी गई है।