Patrika Special News

IPL ऑक्शन में शामिल न होने के लिए धोनी को मिला था बड़ा ऑफर, पूर्व कप्तान के खुलासे ने मचाई सनसनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्यों उन्होंने IPL ऑक्शन में जाने का फैसला किया।

2 min read
Oct 07, 2025
CSK vs RR Match Highlights: सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: ANI)

MS Dhoni on IPL Auction: वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के करोडों चाहने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है लेकिन आईपीएल में वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं।

सीएसके से धोनी का रिश्ता तब बना जब आईपीएल शुरू हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर बनने का ऑफर गया, जिसमें धोनी का नाम भी शामिल था। उस दौरान उनसे क्या बातें हुई थीं और धोनी ने क्यों मार्की प्लेयर न बनने का फैसला किया, उन्होंने 18 साल बाद खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें

तीनों फॉर्मेट के कप्तान रजत पाटीदार, RCB को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ठुकरा दिया 1 मिलियन डॉलर का ऑफर

स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने बताया था कि कैसे उन्हें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली की तरह मार्की प्लेयर बनने का ऑफर मिला। उस समय राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के पास मार्की प्लेयर नहीं थे। धोनी को विश्वास था कि अगर इन तीनों में से एक टीम भी बोली लगाती है तो 1 मिलियन डॉलर तो कहीं नहीं गए। उन्होंने कहा कि जब फ्रेंचाइजी ने मार्की प्लेयर (marquee player) बनने के लिए उनसे रिक्वेस्ट की, तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके पीछे के कारण भी उन्होंने बताए।

धोनी ने ऑफर ठुकराने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "मुझे मार्की प्लेयर के तौर पर 1 मिलियन डॉलर मिलते। मैंने इस ऑफर को इसलिए नकारा क्योंकि उस वक्त 3 टीमों (चेन्नई, हैदराबाद, राजस्थान) ने मार्की प्लेयर्स की घोषणा नहीं की थी। उस वक्त मैं इंडियन टीम का कैप्टन था। ऐसे में मैंने रिस्क लेने का मन बनाया। मुझे लगा, इससे ज्यादा कीमत मुझे ओपन ऑक्शन में मिल जाएंगी। हुआ भी यही। मुझ पर 1.5 मिलियन डॉलर में चेन्नई ने दांव लगाया और अपनी टीम का स्थायी हिस्सा बना लिया।"

ये खिलाड़ी बने थे मार्की प्लेयर

धोनी क्रिकेट के मैदान में जितना आक्रामक प्रदर्शन करते हैं, रियल लाइफ में उतने ही कूल हैं। उनका यही अंदाज वीडियो में भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि यदि उस वक्त डॉलर का रेट 40 की जगह 70 रहता तो अच्छा होता। मैंने बहुत सारे पैसे कमा लिए होते। उस वक्त धोनी के अलावा उनके साथी प्लेयर्स को भी मार्की प्लेयर बनने का ऑफर मिला। इसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने स्वीकार कर लिया। धोनी को ऑफर ठुकराने का फायदा ये हुआ कि मार्की प्लेयर से ज्यादा की कीमत में उन्हें चेन्नई ने खरीदा।

मार्की प्लेयर्स IPL ऑक्शन 2008 में सबसे बड़े थे। इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस टीम के अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा थी।

Updated on:
07 Oct 2025 09:22 pm
Published on:
07 Oct 2025 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर