23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीनों फॉर्मेट के कप्तान रजत पाटीदार, RCB को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रजत पाटीदार को पिछले सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कप्तान के रूप में पहली बार आजमाया गया था। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया।
2 min read
Google source verification
rajat Patidar

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (फोटो- IANS)

Rajat Patidar All Format Captain: रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। उन्हें रणजी ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले यह जिम्मा सौंपा गया, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। 32 वर्षीय रजत पाटीदार ने शुभम शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया है। पाटीदार को मध्य प्रदेश के क्रिकेट निदेशक चंद्रकांत पंडित ने यह जिम्मेदारी सौंपी।

RCB को दिलाया था पहला खिताब

रजत पाटीदार को पिछले सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कप्तान के रूप में पहली बार आजमाया गया था। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके बाद मध्य प्रदेश को फाइनल तक लेकर गए, जहां टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

रजत पाटीदार आईपीएल खिताब जीतने के बाद से शानदार कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में 2014-15 के बाद पहली बार सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। हाल ही में पाटीदार ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे बड़े नाम शामिल थे। हालांकि, इस मुकाबले में उनकी टीम को विदर्भ के हाथों 93 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

रणजी में मचाया था गर्दा

2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन की 11 पारियों में 48.09 की औसत से 529 रन बना चुके रजत पाटीदार इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जमाया है। मध्य प्रदेश 15 अक्टूबर को अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इसके बाद टीम 25 अक्टूबर से सौराष्ट्र को चुनौती देगी।

रणजी सीजन दो चरणों में खेला जाना है। पहला चरण 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसके बाद सीजन में व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के लिए ब्रेक होगा। इसके बाद दूसरा चरण अगले साल 22 जनवरी से 1 फरवरी तक खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट चरण 6 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगे।