Patrika Special News

पृथ्वी ही नहीं, कभी मंगल ग्रह पर भी था जीवन!, जानिए NASA की रिसर्च में क्या-क्या पता चला?

NASA Research: नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोजने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। नासा के रिसर्च से पता चला है कि एक सूखी नदी की तलहटी से पत्थर का नमूने से जीवन के संंकेत मिले हैं। जानिए, नासा की रिसर्च से क्या-क्या पता चला...

2 min read
Sep 12, 2025
मंगल ग्रह पर जीवन के अवशेष (फोटो-IANS)

NASA Research: मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन की खोज लंबे समय से वैज्ञानिकों (Scientist) का सपना रहा है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को मंगल पर जीवन के संकेत खोजने की दिशा में सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। नासा का रोवर ‘पर्सिवरेंस’ कई वर्ष की खोज के बाद मंगल पर जेजेरो क्रेटर की एक सूखी नदी की तलहटी से पत्थर का नमूना लिया था, जिसे ‘चेयावा फॉल्स’ नाम दिया गया। इस नमूने की जांच हुई तो पहली बार उसमें ‘पोटेंशियल बायोसिग्नेचर’ के संकेत मिले हैं।

पोटेंशियल बायोसिग्नेचर ऐसे निशान होते हैं, जिनका स्रोत जीवित सूक्ष्मजीव हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पत्थर मिट्टी व महीन कणों से बना है, जो धरती पर सूक्ष्मजीवों को सुरक्षित रखते हैं। इनमें कार्बन, सल्फर, फॉस्फोरस और आयरन जैसे रासायनिक तत्व मिले हैं। जांच के दौरान पत्थर पर रंग-बिरंगे धŽब्बे दिखाई दिए, जिन्हें वैज्ञानिकों ने ‘लेपर्ड स्पॉट्स’ नाम दिया।

ये भी पढ़ें

चीन के खिलाफ अमेरिका का सख्त एक्शन, नासा में नहीं कर सकेंगे चाइनीज़ नागरिक काम

नई चट्टानों से मिला संकेत चौंकाने वाला

अब तक माना जा रहा था कि मंगल पर जीवन के संकेत सिर्फ बहुत पुराने पत्थरों में मिल सकते हैं। लेकिन यह नमूना अपेक्षाकृत नई चट्टानों से मिला है। इसका मतलब है कि शायद मंगल पर लंबे समय तक जीवन के लिए उपयु€त माहौल बना रहा होगा। नासा का रोवर अब तक 27 नमूने इकट्ठा कर चुका है। यह रोवर जीवन की खोज, भविष्य में इंसानों की मंगल तक यात्रा के लिए मौसम और स्पेससूट की टिकाऊ क्षमता जैसी जानकारियां जुटा रहा है।

साल 2021 से हो रही खोज

नासा की ओर से मंगल ग्रह पर पिछले 4 साल से लगातार खोज की जा रही है। पर्सिवरेंस रोवर को फरवरी, 2021 में मंगल की जमीन पर उतारा गया था। इसका काम प्राचीन जीवन के संकेतों और नमूनों को एकत्रित करना है। रोवर की ओर से एकत्रित किए नमूने कब पृथ्वी पर आएंगे? ये अब तक तय नहीं हो पाया है।

Published on:
12 Sept 2025 09:51 am
Also Read
View All

अगली खबर