Patrika Special News

75 के हुए पीएम मोदी, इस उम्र के करीब पहुंचने वाले नेताओं का खत्म हो गया था बीजेपी में करियर, देखें लिस्ट

75 की उम्र को लेकर बीजेपी में चर्चा है कि इसके बाद राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

2 min read
Sep 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कई आयोजन हुए। (फोटो : एआई )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए। पीएम पद पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू 3 बार और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दो बार पीएम रहे हैं। नेहरू इस पद पर 1947 से 1964 तक 17 साल पीएम रहे हैं। हालांकि 27 मई 1964 को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वहीं मनमोहन सिंह ने 72 साल की उम्र में पीएम पद संभाला था।

75 की उम्र का बीजेपी में हाल के वर्षों में खास महत्व हो गया है। इसकी वजह है वह चर्चा, जिसमें 75 के बाद राजनीति से संन्यास की बात कही जाती है। हालांकि हाल ही में कई ऐसे बयान आए, जिनसे यह साफ हुआ कि यह चर्चा प्रधानमंत्री के संदर्भ में नहीं है। वैसे बीजेपी में कुछ ऐसे बड़े नेता भी हैं, जिनका करियर 75 के करीब हाशिये पर चला गया।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव में ’70 पार’ की उलझन से कैसे निपटेंगेे एनडीए और महागठबंधन?

1- वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) : 76 साल के वेंकैया नायडू 2014 से 2017 तक मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे। उसके बाद 2017 से 2022 तक देश के उपराष्ट्रपति रहे। अब वह 'रिटायर्ड' जीवन जी रहे हैं।

2- बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) : 2021 में 78 साल की उम्र में कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा और उसके बाद सक्रिय राजनीति से हुए दूर।

3- यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) : अटल बिहारी सरकार में वित्त मंत्री रहे और 2018 में 80 साल की उम्र में बीजेपी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

गुमनाम हुए बीजेपी के कुछ बुजुर्ग नेता

1- सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) : वह लोकसभा अध्यक्ष रही हैं, जिन्होंने कई दशकों तक संसद में अपने प्रभावी योगदान से ध्यान आकर्षित किया। 82 साल की हो चुकीं महाजन अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं।

2- अरुण शौरी (Arun Shourie) : अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। 83 साल के शौरी अब लेखक और विचारक के तौर पर सक्रिय हैं।

3- एलके आडवाणी (L. K. Advani) : बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता, जो 2002 से 2004 तक अटल बिहारी सरकार में डिप्टी सीएम रहे। साथ ही गृह मंत्रालय सहित कई केंद्रीय पदों पर काम किया। 2019 तक लोकसभा सदस्य रहे।

दूसरी पार्टी के बुजुर्ग नेता, जो कभी हुआ करते थे बड़े कद्दावर

1- पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) : कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे। 80 साल के हो चुके चिदंबरम अब मुख्य रूप से विश्लेषक और वक्ता की भूमिका में हैं।

2- कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) : 77 वर्षीय सिब्बल कांग्रेस सरकार में कानून मंत्री रहे। अब राज्यसभा सांसद हैं और अपनी वकालत पर फोकस कर रहे हैं।

3- मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) : पार्टी के संस्थापक और यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे। 2017 में सपा के एक अधिवेशन में उनके बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुलायम को पार्टी के मुखिया पद से बेदखल कर नेतृत्व की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उस समय उनकी उम्र 77 साल थी। 2022 में उनका निधन हो गया।

Also Read
View All

अगली खबर