Patrika Special News

सबसे महंगी रहीं पूजा…अनुष्का शर्मा को भी मिले 45 लाख, WPL 2026 Auction में एमपी की ‘5 बेटियों का जलवा’

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन का समापन हो चुका है। इस ऑक्शन में मध्यप्रदेश की 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा। जिसमें 5 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा बनीं।

3 min read
Nov 28, 2025
एमपी की 12 खिलाड़ियों में से 5 महिला क्रिकेटरों को चुना गया है।

WPL 2026 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL का पहला ऑक्शन गुरुवार को दिल्ली में हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश की कुल 12 खिलाड़ी शामिल हुईं। इनमें से पांच खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों का हिस्सा बनाया। शहडोल की रहने वाली पूजा वस्त्रकार को आरसीबी ने 85 लाख रुपए में जोड़ा। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। इसी के साथ वह मध्यप्रदेश की सबसे महंगी खिलाड़ी भी बन गई। जिस पर सबसे ज्यादा बोली लगाई गई।

क्रांति 50 लाख तो अनुष्का 45 लाख में जोड़ा

छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज भी 50 लाख रुपए ही था। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को गुजरात टीम ने 45 लाख रुपए में खरीदा। सीधी की संस्कृति गुप्ता को मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, भोपाल की राहिला फिरदौस को मुंबई ने 10 लाख रुपए में खरीदा।

इन 12 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

ऑक्शन में भाग लेने वाली खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें से क्रांति गौड़, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस, अनादी तागड़े, आयुषी शुक्ला, प्रियंका कौशल, पूजा वस्त्राकर, शुचि उपाध्याय, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, सौम्या तिवारी और निकिता सिंह थीं।

85 लाख में आरसीबी ने पूजा को जोड़ा

पूजा वस्त्राकर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। उनका जन्म 25 सितंबर 1999 को मध्य प्रदेश के शहडोल में हुआ था। वह दाएं हाथ की मीडियम फास्ट गेंदबाज और दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। पूजा ने बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और कई बार ताने सुनने के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी। पूजा को आरसीबी ने 85 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है।

UP Warriorz का प्रतिनिधित्व करेंगी क्रांति

क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज हैं। जो दाएं हाथ की मीडियम फास्ट बॉलर के रूप में जानी जाती हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और WPL में UP Warriorz का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। साल 2025 में महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहीं हैं।

अनुष्का शर्मा को मिले 45 लाख

अनुष्का शर्मा ग्वालियर की युवा महिला क्रिकेटर हैं जो कि ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। 2026 में होने वाले वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 45 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। अनुष्का मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम की उपकप्तान भी हैं और अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी सहित कई टूर्नामेंटों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

संस्कृति को मुंबई ने 20 लाख में जोड़ा

सीधी जिले की संस्कृति गुप्ता भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती लेफ्ट-हैंडेड ऑलराउंडर हैं। वह लेफ्ट-हैंड बैट और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करती हैं। उन्हें WPL 2025 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

भोपाल की राहिला भी मुंबई से खेलेंगी

भोपाल की राहिला फिरदौस दाएं हाथ की विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने राहिला को 10 लाख रुपए के बेस प्राइस जोड़ा है। राहिला मध्य प्रदेश महिला टीम की कप्तान हैं।

Updated on:
28 Nov 2025 04:16 pm
Published on:
28 Nov 2025 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर