what is Hair Follicles: क्या आप जानते हैं कि हर बार बाल धोते समय आप अपने हेयर फॉलिकल्स को 'सफोकेट' कर रहे हैं? चमकदार बालों का वादा करने वाले विज्ञापनों के पीछे सल्फेट्स और सिलिकॉन्स जैसे केमिकल्स का एक ऐसा जाल छिपा है, जो स्कैल्प को स्थायी रूप से डैमेज कर सकता है। इस विषय पर पूरी जानकारी के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता विजय (Dermatologist) के साथ पत्रिका की विशेष बातचीत पढ़िए।
Hair Follicles: हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां 'फर्स्ट इम्प्रेशन' बहुत मायने रखता है, और इसमें हमारे बालों की भूमिका अहम होती है। विज्ञापनों में लहराते, रेशमी और चमकदार बाल देखकर हम अक्सर झागदार शैम्पू की ओर खिंचे चले जाते हैं जो जादुई बदलाव का वादा करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस स्कैल्प को आप साफ कर रहे हैं, उसी के नीचे आपके बालों की 'फैक्ट्री' यानी हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) को यह शैम्पू धीरे-धीरे नष्ट कर रहा है? क्यों आने वाले समय में 'शैम्पू टॉक्सिसिटी' (Shampoo Toxicity) एक बड़ी समस्या बनने वाली है।
Sebaceous Glands: हेयर फॉलिकल आपकी स्कैल्प (सिर की त्वचा) के नीचे एक छोटे टनल जैसी संरचना होती है। यहीं से आपके बाल उगते हैं और इन्हें पोषण मिलता है। यहीं से बालों का निर्माण होता है, उसमें रक्त संचार से पोषण मिलता है और 'सीबम' (प्राकृतिक तेल) के जरिए नमी मिलती है। अगर शैम्पू के केमिकल्स इन फॉलिकल्स के अंदर जमा हो जाएं ,तो बाल पतले होने लगते हैं और अंतत में फॉलिकल 'मर' जाता है, जिससे उस जगह दोबारा बाल नहीं उगते। इसे ही फॉलिकुलर एट्रोफी (Follicular Atrophy) कहा जाता है।
शैम्पू से होने वाला नुकसान रातों-रात नहीं होता। यह एक लंबी प्रक्रिया है।
कंपनियां 'केराटिन युक्त' (Keratin-Infused) या 'बायोटिन समृद्ध' (Biotin-Rich) शैम्पू का दावा करती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि शैम्पू मुश्किल से 30 सेकंड से 2 मिनट तक आपके सिर पर रहता है। इतने कम समय में कोई भी प्रोटीन आपके फॉलिकल्स के अंदर जाकर उन्हें पोषण नहीं दे सकता। शैम्पू का मुख्य काम केवल सफाई है। पोषण के लिए डाइट और स्कैल्प सीरम ही कारगर होते हैं।
अगर आपको लगता है कि आपका शैम्पू आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा रहा है, तो इन कदमों को उठाएं
विश्व स्तर पर अब 'No-Poo' (No Shampoo) मूवमेंट पर जोर दे रहा है। लोग फिर से रीठा, शिकाकाई और मिट्टी की ओर लौट रहे हैं। अगर आप पूरी तरह प्राकृतिक नहीं हो सकते, तो 'लो-पू' (Low-Sulfate) विकल्पों को चुनें। आजकल कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। लोग ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनका PH स्तर 9 या 10 होता है, जबकि हमारी स्कैल्प का प्राकृतिक PH 5.5 के आसपास होना चाहिए।
क्या वाकई शैम्पू में मौजूद केमिकल्स हेयर फॉलिकल्स (बालों की जड़ों) को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं? पत्रिका के साथ बात करते हुए डॉ. अनिता ने बताया यह एक 'साइलेंट क्राइसिस' की तरह है। लेकिन इसे थोड़ा विस्तार से समझना होगा। आम तौर पर लोगों को लगता है कि शैम्पू सिर्फ बालों को साफ करता है और पानी के साथ बह जाता है। लेकिन असल में, शैम्पू में मौजूद Harsh Surfactants (जैसे सल्फेट्स) और Silicones स्कैल्प की ऊपरी सतह को भेदकर अंदर तक असर करते हैं।
यह नुकसान 'स्थायी' कैसे हो जाता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जब आप सालों तक ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं जिनमें खतरनाक केमिकल्स होते हैं, तो स्कैल्प में 'Chronic Inflammation' (लगातार रहने वाली अदृश्य सूजन) पैदा हो जाती है। यह सूजन धीरे-धीरे हेयर फॉलिकल्स के डीएनए और उनकी कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाता है। इसे हम मेडिकल भाषा में Follicular Miniaturization कहते हैं। इसमें जड़ें धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती हैं। एक समय ऐसा आता है जब फॉलिकल इतना छोटा और कमजोर हो जाता है कि वह मर जाता है और बंद हो जाता है। एक बार जब फॉलिकल पूरी तरह बंद हो जाए (Scarring), तो वहां से दोबारा बाल उगाना लगभग नामुमकिन होता है। यानी वह नुकसान स्थायी (Permanent) हो जाता है।
एक स्वस्थ स्कैल्प और डैमेज्ड स्कैल्प के बीच शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा समस्या यह है कि हम बालों की चमक देखते हैं, स्कैल्प की सेहत नहीं।यहां कुछ ऐसे 'साइलेंट सिग्नल' हैं जिसे आप डैमेज्ड स्कैल्प को पहचान सकते हैं ।
स्कैल्प की टेंडरनेस (Scalp Tenderness) : क्या आपको कभी बाल हिलाने या पोनीटेल खोलने पर जड़ों में दर्द महसूस हुआ है? लोग इसे थकान समझते हैं, लेकिन यह असल में Scalp Inflammation के शुरुआती संकेत है। एक स्वस्थ स्कैल्प लचीली होती है और उसमें दर्द नहीं होता, जबकि डैमेज्ड स्कैल्प 'सेंसिटिव' हो जाती है।
टेक्सचर में अचानक बदलाव (Sudden Texture Change) : अगर आपके बाल रातों-रात बहुत ज़्यादा रूखे या बहुत ज़्यादा ऑयली (जिसे हम Reactive Oiliness कहते हैं) होने लगें, तो समझ लीजिए कि स्कैल्प का रक्षा कवच (Acid Mantle) टूट चुका है। स्वस्थ स्कैल्प का तेल उत्पादन संतुलित रहता है।
सफेद पाउडर बनाम डैंड्रफ (Flakiness) : लोग हर सफेद कण को डैंड्रफ समझ लेते हैं। लेकिन अगर आपकी स्कैल्प से बारीक, सफेद पाउडर जैसा कुछ झड़ रहा है, तो वह डैंड्रफ नहीं बल्कि Scalp Dryness है, जो कठोर शैम्पू के कारण त्वचा की ऊपरी परत के उखड़ने से होती है।
स्कैल्प का रंग ( Color of the Scalp) : एक स्वस्थ स्कैल्प का रंग हल्का गुलाबी या सफेद जैसा साफ होता है। लेकिन अगर आप शीशे में देखें और स्कैल्प पर लालिमा (Redness) या छोटे-छोटे लाल दाने दिखें, तो यह स्पष्ट संकेत है कि आपके हेयर फॉलिकल्स रसायनों के हमले के कारण तनाव में हैं।
क्या 'हर्बल' या 'नेचुरल' टैग वाले शैम्पू पूरी तरह सुरक्षित होते हैं या उनमें भी कुछ छिपे हुए हानिकारक तत्व हो सकते हैं?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा 'हर्बल' या 'नेचुरल' टैग अक्सर एक मार्केटिंग गिमिक (Marketing Gimmick) से ज़्यादा कुछ नहीं होता। एक डॉक्टर के तौर पर मैं साफ़ कहूंगी सिर्फ 'हर्बल' लिखा होने का मतलब यह नहीं है कि वह सुरक्षित है। इसके दो कारण है
स्कैल्प में जलन या खुजली होना क्या इस बात का संकेत है कि हेयर फॉलिकल्स मर रहे हैं?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा यह एक बहुत ही गंभीर संकेत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फॉलिकल तुरंत मर गया है। इसे आप एक 'अलार्म बेल' या खतरे की घंटी की तरह समझें। जब आपकी स्कैल्प में लगातार जलन (Burning Sensation) या खुजली होती है, तो इसका मतलब है कि वहां 'Micro-inflammation' (अदृश्य सूजन) हो रही है। यह सूजन आपके हेयर फॉलिकल्स के लिए एक ज़हरीले वातावरण जैसा है।
अगर किसी की स्कैल्प शैम्पू की वजह से डैमेज हो चुकी है, तो क्या उसे दोबारा ठीक (Reverse) किया जा सकता है?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा अधिकांश मामलों में इसे रिवर्स किया जा सकता है। हमारा शरीर और हमारी स्कैल्प खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता रखती हैं, बस हमें उन्हें सही माहौल और समय देना होता है।
आप मरीज़ों को कितनी बार बाल धोने की सलाह देते हैं ताकि फॉलिकल्स सुरक्षित रहें?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा यह बहुत ही व्यक्तिगत सवाल है, क्योंकि 'वन साइज़ फिट्स ऑल' का नियम यहां काम नहीं करता। लेकिन एक सामान्य सिद्धांत यह है कि अति (Excess) हमेशा नुकसानदेह होती है। मेरी सलाह है की अगर आपका स्कैलप शुष्क (Dry) है तब हफ्ते में 1 बार और तैलीय (Oily तब 2-3 बार से ज्यादा नहीं।