
प्रीति कंवर की फोटो: पत्रिका
RAS Preeti Kanwar Of Jaipur: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 में जयपुर की प्रीति कंवर ने प्रदेश में 921वीं रैंक हासिल कर महिला श्रेणी में 5वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता संघर्ष, धैर्य और मजबूत संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है। खास बात यह है कि प्रीति को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली जो उनकी लगातार मेहनत को दर्शाती है।
प्रीति कंवर बताती हैं कि उनके पिता का सपना था कि वे प्रशासनिक सेवा में जाएं, लेकिन किसी कारण से यह सपना पूरा नहीं हो पाया। यही अधूरा सपना प्रीति के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया। उन्होंने ठान लिया कि वे हर हाल में इस सपने को साकार करेंगी। इसी सोच के साथ उन्होंने साल 2018 से RAS की तैयारी शुरू कर दी।
प्रीति की तैयारी पूरी तरह से सेल्फ स्टडी पर आधारित रही। उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। वे रोज सुबह, शाम और रात में नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। इसके साथ ही पुराने प्रश्नपत्रों का गहराई से विश्लेषण और लगातार उत्तर लेखन अभ्यास उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा। उनकी रणनीति सरल लेकिन प्रभावी रही जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
प्रीति ने बताया कि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान उनके पति जितेंद्र कुमार मीना, जो कि स्कूल लेक्चरर हैं, उन्होंने प्रीती का पूरा साथ दिया। उन्होंने घर की जिम्मेदारियां खुद संभाली, जिससे प्रीति को पढ़ाई के लिए पूरा समय मिल सका।
प्रीति कंवर का कहना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती। उन्होंने खास तौर पर महिला अभ्यर्थियों को संदेश दिया कि वे पारिवारिक जिम्मेदारियों से घबराएं नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करती रहें।
छीपाबड़ौद तहसील के सेतकोलू गांव निवासी अरविंद धाकड़ ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 में 261वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर गांव व समाज में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Published on:
20 Apr 2026 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
