20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के मशहूर क्लब में पुलिस की रेड, हुक्का पीते रईसजादों में मचा हड़कंप, मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर शहर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महेश नगर थाना क्षेत्र में संचालित एक हुक्का बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 'बियॉन्ड राउफ हाउस' नामक क्लब में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता पाया गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 20, 2026

Police Raid at Jaipur Beyond Rauf House Club Elites Caught Smoking Hookah Manager Arrested

हुक्का बार पर छापा, मैनेजर गिरफ्तार (फोटो सोशल मीडिया)

जयपुर: गुलाबी नगरी में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जयपुर पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। शहर के महेश नगर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे एक चर्चित क्लब में पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारा।

इस दौरान 'बियॉन्ड राउफ हाउस' क्लब के भीतर अवैध रूप से हुक्का बार चलते हुए पाया गया, जिसे देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महेश नगर इलाके के इस क्लब में नियमों की धज्जियां उड़ाकर युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर गठित संयुक्त टीम ने जब अचानक दबिश दी, तो क्लब के भीतर धुआं ही धुआं नजर आया।

पुलिस की एंट्री होते ही वहां मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 21 हुक्के, चिलम, रबर पाइप और नामी कंपनियों के भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर्स जब्त किए हैं।

मैनेजर सलाखों के पीछे, 5 ग्राहकों के भी कटे चालान

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्लब मैनेजर वैभव पटेल (29) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, मौके पर हुक्का पीते मिले पांच व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और अवैध नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्लब प्रबंधन के खिलाफ निम्नलिखित कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है।

निरस्त होगा लाइसेंस: निगम को भेजी जा रही रिपोर्ट

जयपुर पुलिस अब केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'बियॉन्ड राउफ हाउस' जैसे संस्थानों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए नगर निगम और संबंधित विभागों को पत्र लिखा जा रहा है। शहर में चल रहे अन्य अवैध हुक्का बार भी अब पुलिस के रडार पर हैं और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग