19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर का कारनामा, बाईं की जगह दाईं आंख का कर दिया ऑपरेशन

राजधानी जयपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर का गजब का कारनामा सामने आया है। करना था बाईं आंख का ऑपरेशन और कर दिया दाईं आंख का ऑपरेशन। फिलहाल, डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 19, 2026

Jaipur Private Hospital Doctor Operates on Right Eye Instead of Left

शिखा लवानिया (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: बजाज नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ बेटी का बाईं की जगह दाईं आंख का ऑपरेशन करने की शिकायत दी है। दरअसल, डॉक्टर ने बाईं की जगह दाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शिव कॉलोनी बरकत नगर निवासी अरविंद लवानिया ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शिखा लवानिया की आंख का इलाज डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल के परफेक्ट विजन लेजर आई हॉस्पिटल में जनवरी से चल रहा है। अस्पताल की ओर से आंखों की जांच करवाने पर दाईं तरफ की आंख में लेंस लगवाने के लिए कहा।

जनवरी में बेटी को करवाया भर्ती

इस पर 28 जनवरी को उन्होंने बेटी को भर्ती करवा दिया। डॉ. वीरेंद्र ने ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी। बाईं तरफ की आंख में भैगेपन का इलाज बाद में करने के लिए बोला। वह डॉ. वीरेंद्र से परामर्श लेते रहे।

17 अप्रेल को फिर भर्ती कर लिया

17 अप्रेल को बेटी को भर्ती कर लिया। जब बेटी ऑपरेशन रूम से बाहर आई तो देखा कि उसकी दाईं आंख का ऑपरेशन किया गया था। डॉ. वीरेंद्र से संपर्क किया तो उन्होंने गलती नहीं मानी और हमसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने लगे।

गलत ऑपरेशन से आंख क्षतिग्रस्त

आरोप है कि डॉ. वीरेंद्र की लापरवाही से शिखा की दाईं तरफ की आंख क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मरीज ने शिकायत क्यों की, हमें पता नहीं है।

मरीज और उसकी मां को ऑपरेशन से पहले स्पष्ट रूप से बताया गया था कि दाईं आंख का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए उनकी सहमति वीडियो और ऑडियो के माध्यम से ली गई है, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग हमारे पास सुरक्षित है।