Patrika Special News

MAGA Fashion: ट्रंप की रैलियों में अब ‘स्पार्कल जैकेट’ का जलवा, 400 डॉलर की जैकेट के लिए दीवानी हुई महिलाएं

MAGA fashion: अमेरिका में ट्रंप की महिला समर्थकों के बीच डेबोरा याना की डिजाइन की हुई 50 हजार रुपये तक की 'स्पार्कल जैकेट' अब नया स्टाइल स्टेटमेंट बन गई है। 'मेक अमेरिका स्पार्कल अगेन' के नारे वाली ये चमकदार जैकेट्स ट्रंप की रैलियों में स्टेटस सिम्बल के रूप में खूब ट्रेंड कर रही हैं।

3 min read
Feb 07, 2026
अमेरिका में डेबोरा याना की डिजाइन की हुई 'स्पार्कल जैकेट। फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट, डिजाइन: पत्रिका

Trump supporters: अमेरिका की सियासत में अब सिर्फ नारों की गूंज नहीं, बल्कि फैशन (Political Fashion USA) का जलवा भी नजर आ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी और डोनाल्ड ट्रंप की रैलियों में इन दिनों एक खास तरह का फैशन ट्रेंड (MAGA Fashion Trend) कर रहा है। इसे 'MAGA फैशन' कहा जा रहा है, जिसकी पहचान बनी हैं-चमकदार सेक्विन (सितारों वाली) बॉम्बर जैकेट्स। ट्रंप समर्थकों (Trump Supporters) के बीच इस नए ट्रेंड की शुरुआत करने वाली महिला का नाम डेबोरा याना है। 61 साल की डेबोरा, जो एक पूर्व सैलून मालिक और दादी हैं, उसने 'मेक अमेरिका स्पार्कल अगेन' (Make America Sparkle Again) के नारे के साथ इस ब्रांड को खड़ा किया है। फिनिक्स कन्वेंशन सेंटर में हुए टर्निंग पॉइंट यूएसए के कार्यक्रम में जब महिलाएं सुनहरी और चमकीली जैकेट (Sparkly Bomber Jackets) पहन कर पहुंचीं, तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक गईं।

ये भी पढ़ें

स्विमिंग पूल में मिली मोहब्बत..लहरों पर 15 मिनट में शादी! 78 की दुल्हन और 83 के दूल्हे की अनूठी लव स्टोरी

400 से 600 डॉलर की जैकेट का क्रेज

इन जैकेट्स की कीमत 400 से 600 डॉलर (करीब 33,000 से 50,000 रुपये) है। जैकेट के पीछे 'ट्रंप गर्ल', 'मेक हेवन क्राउडेड' और 'गल्फ ऑफ अमेरिका' जैसे स्लोगन लिखे हुए होते हैं। यह ट्रेंड इतना पॉपुलर हो गया है कि ट्रंप की वकील अलीना हब्बा ने भी मैडिसन स्क्वायर गार्डन की रैली में यही जैकेट पहनी थी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन और आयोवा की गवर्नर किम रेनॉल्ड्स भी इस ग्लिटजी फैशन की मुरीद हो चुकी हैं।

कैसे शुरू हुआ यह सफर ?

डेबोरा याना बताती हैं कि उन्होंने ट्रंप के लिए एक वॉलंटियर के तौर पर काम शुरू किया था। जब वह रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में जाने वाली थीं, तब दोस्तों ने कहा कि वहां लोग बहुत सज-धज कर आते हैं। याना को हमेशा से सितारे और चमक पसंद थी, इसलिए उन्होंने अपने लिए एक खास 'आईओवा फॉर ट्रंप' जैकेट तैयार करवाई। वहां मौजूद गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने जब इसे देखा, तो उन्होंने याना को सलाह दी-"तुम्हें इसे बेचना चाहिए।" बस वहीं से यह बिजनेस शुरू हो गया।

सियासी मंच या फैशन शो ?

फैशन हिस्टोरियन हीदर अकोउ का मानना है कि सेक्विन यानि सितारे आम तौर पर परफॉर्मर्स पहनते, हैं ताकि सबका ध्यान खींच सकें। राजनीति भी अब एक तरह का थिएटर बन चुकी है, इसलिए यह फैशन यहां एकदम फिट बैठता है। हालांकि, याना का कहना है कि अगर कोई डेमोक्रैट भी उनसे जैकेट मांगेगा, तो वे खुशी-खुशी बनाएंगी। वह कहती हैं, "मैं उस बेकरी वाली की तरह नहीं बनना चाहती जिसने भेदभाव किया था। मुझे फर्क नहीं पड़ता आप किस पक्ष से हैं।"

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इन जैकेट्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्रंप समर्थक इसे 'पावर ड्रेसिंग' और देशभक्ति का नया अंदाज बता रहे हैं। वहीं, आलोचक इसे राजनीतिक नौटंकी करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "राजनीति अब ग्लैमर का खेल हो गई है," जबकि ट्रंप समर्थकों का कहना है कि यह उनकी पहचान और गर्व प्रदर्शित करने का तरीका है।

चुनावों में क्या रहेगा ट्रेंड ?

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2026 के मध्यावधि चुनावों और 2028 के राष्ट्रपति चुनावों तक यह ट्रेंड बरकरार रहता है? क्या डेबोरा याना का यह ब्रांड केवल ट्रंप समर्थकों तक सीमित रहेगा या यह डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के बीच भी अपनी जगह बना पाएगा? फैशन एक्सपर्ट्स की नजर इस पर बनी हुई है कि क्या यह सिर्फ एक चुनावी ट्रेंड है या अमेरिकी पॉलिटिकल फैशन में कोई स्थायी बदलाव आएगा।

वॉलंटियर ने राजनीतिक अभियान को बिजनेस मॉडल में बदला

इसका एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि कैसे एक आम वॉलंटियरने एक राजनीतिक अभियान को बिजनेस मॉडल में बदल दिया। यह 'गिग इकोनॉमी' और राजनीतिक मर्चेंडाइज के बढ़ते बाजार का उदाहरण है। अमेरिका में अब झंडे और टोपी के अलावा, महंगे डिजाइनर कपड़े भी राजनीतिक वफादारी का प्रतीक बन रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि राजनीति अब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है।

( वॉशिंगटन पोस्ट का यह आलेख patrika.com पर दोनों समूहों के बीच विशेष अनुबंध के तहत पोस्ट किया गया है।)

Also Read
View All

अगली खबर