Patrika Special News

कब हुई थी RRB की स्थापना, देशभर में किन परीक्षाओं का आयोजन करवाता है आरआरबी?

RRB: भर्ती की प्रक्रियाएं अलग-अलग जोनों द्वारा संचालित की जाती थीं, जिससे पारदर्शिता की कमी थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए RRB की स्थापना की गई।

2 min read
Aug 08, 2025
Symbolic AI Image-Gemini

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) देश के सबसे बड़े सरकारी विभाग जो नौकरी देता है, भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। भारतीय रेलवे में भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से इस बोर्ड की स्थापना की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड की शुरुआत वर्ष 1942 में हुई थी। उस समय इसे ‘रेलवे सर्विस कमीशन’ के नाम से जाना जाता था। बाद में, 1985 में इसका नाम बदलकर ‘रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)’ कर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे में कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड और व्यवस्थित बनाना था।

शुरुआत में, भर्ती की प्रक्रियाएं अलग-अलग जोनों द्वारा संचालित की जाती थीं, जिससे पारदर्शिता की कमी थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए RRB की स्थापना की गई, जो अब देशभर में विभिन्न स्थानों पर स्थित 20 से अधिक क्षेत्रीय बोर्डों के जरिए काम करता है।

RRB किन-किन परीक्षाओं का आयोजन करता है?

RRB अलग-अलग टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। यह परीक्षाएं देशभर में लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होती हैं। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं की सूची दी गई है।

  1. RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories)यह परीक्षा ग्रेजुएट और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती है। इसके अंतर्गत क्लर्क, टाइम कीपर, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल होते हैं।
  2. RRB Group Dइस परीक्षा के जरिए ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट, पॉइंट्समैन जैसे ग्रुप डी पदों पर भर्तियां होती हैं। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) भी शामिल होता है।
  3. RRB ALP (Assistant Loco Pilot) और Technicianटेक्निकल बैकग्राउंड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा होती है। ALP और तकनीशियन पदों के लिए लिखित परीक्षा, साइको टेस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है।
  4. RRB JE (Junior Engineer)डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए यह एक लोकप्रिय परीक्षा है। इसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट जैसे पद होते हैं।
  5. RRB Paramedical Categoriesमेडिकल फील्ड से संबंधित उम्मीदवारों के लिए नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट जैसे पदों की भर्तियां की जाती हैं।

लाखों युवाओं को मिलता है रोजगार


रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की बात करें तो देशभर के करोड़ों युवाओं को यह रोजगार देती है। इसकी स्थापना का उद्देश्य रेलवे की भर्ती प्रणाली को बेहतर बनाना था, जिसमें यह सफल भी रहा है। पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से RRB लाखों उम्मीदवारों को हर साल विभिन्न पदों के लिए परीक्षा देने का अवसर प्रदान करता है। हर साल लाखों उम्मीदवार RRB द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेते हैं। साथ ही परीक्षा पास करके नौकरी पाते हैं।

आरआरबी में पोस्ट


RRB NTPC: यह क्लर्क, गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस आदि जैसे गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
RRB ALP: यह सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
RRB Technician: यह विभिन्न तकनीशियन पदों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल मैकेनिक आदि के लिए आयोजित की जाती है।

इन भर्तियों के माध्यम से लाखों युवा इन पोस्टों के लिए सिलेक्ट होते हैं। सिलेक्ट होने के बाद अलग-अलग जोन में उन्हें पोस्टिंग अलॉट होती है।

Also Read
View All

अगली खबर