Patrika Special News

बदलती फिल्मों की तस्वीर, क्या ये साल रहेगा फीमेल-पावर का सिनेमा?

Women Centric Films 2026: हिंदी सिनेमा के लिए साल 2026 काफी शानदार होने वाला है. इस साल बड़े बजट की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। साथ ही ये साल महिला किरदारों के लिहाज से भी दमदार होने वाला है। आइये जानते हैं इस साल रिलीज होने वाली वुमन सेंट्रिक फिल्मों के बारे में और जानते हैं पिछला एक दशक फीमेल कैरेक्टर्स के लिए कैसा रहा। क्या फिल्मों में महिलाओं की इमेज बदली या नहीं?

5 min read
Jan 16, 2026
क्या ये साल रहेगा फीमेल-पावर का सिनेमा? (फोटो डिजाइन पत्रिका)

Women Centric Films 2026: इस साल यानी 2026 में कई बड़ी फिल्मों का इंतज़ार कर रहे हैं दर्शक जिनमें बॉर्डर 2 शायद सबसे ऊपर आती है। 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्व ल ये फिल्म सिने प्रेमियों के लिए गणतंत्र दिवस पर एक खास तोहफा साबित हो सकती है। वहीं, 'बैटल ऑफ गलवान', 'किंग', 'धुरंधर 2', 'टॉक्सिक' जैसी तमाम फिल्में आने वाले समय में थियेटर्स में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर फिल्म्स पुरुष प्रधान या मेल सेंट्रिक थीम पर हैं। और देखा जाए तो हिंदी सिनेमा में अधिकतर फिल्में पुरुषों और उनकी कहानी के इर्द-गिर्द ही बनाई जाती रही हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि हिंदी सिनेमा महिलाओं को भूल गया है, हां लेकिन वीमेन सेन्ट्रीक फ़िल्में कम ही बनती हैं हमारे देश में। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2026 में रिलीज होने वाली उन फिल्मों पर जो एक महिला की ताकत, उसकी बहादुरी, उसकी भावनाओं और उसकी कहानी को दिखाएंगी।

ये भी पढ़ें

‘बंदिनी’ से ‘पीकू’ तक, जब-जब हिंदी सिनेमा में बदला महिला किरदारों का रूप, तब-तब सामने आई एक सशक्त महिला

मर्दानी 3: डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की अम्मा से टक्कर

डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की अम्मा से टक्कर। (फोटो सोर्स: notebooklm)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का। मर्दानी 3 एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की कहानी है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं। वो पुलिस ऑफिसर जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहीं लड़कियों के बारे में पता लगाने के लिए एक शातिर और ताकतवर महिला डॉन अम्मा से टकराएगी। फिल्म में अम्मा का किरदार काफी दमदार होने वाला है, जिसके सामने बहादुर और तेज दिमाग वाली डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय खड़ी होगी और इस लड़कियों के अपहरण, संगठित अपराध और सिस्टम की कड़वी सच्चाइयों का पर्दाफाश करेगी। बता दें कि मर्दानी 3 मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और पहली दो फिल्मों की तरह ही महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजबूत और असरदार तरीके से सालने लाएगी।

अल्फा: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का जासूसी किरदार

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का जासूसी किरदार। (फोटो सोर्स: notebooklm)

रानी मुखर्जी के बाद अब बात करते हैं आलिया भट्ट की। साल 2026 में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा (Alpha) रिलीज होने वाली है। ये एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर होने वाली है जिसको शिव रावैल निर्देशित कर रहे हैं और इसके निर्माता यश राज फिल्म्स हैं। वैसे तो वाईआरएफ के बैनर तले स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्म्स बन चुकी हैं, लेकिन अल्फा इस स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में आलिया और शरवरी दुश्मनों के साथ जबर्दरस्त फाइट सीन करती नजर आएंगी। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थियेटर्स में रिलीज हो सकती है।

'The Bluff': प्रियंका चोपड़ा की पावरफुल वापसी

प्रियंका चोपड़ा की पावरफुल अवतार। (फोटो सोर्स: notebooklm)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं प्रियंका चोपड़ा, जो नजर आने वाली हैं पीरियड-एक्शन ड्रामा 'The Bluff' में. फिल्म में वो एक महिला समुद्री डाकू (Pirate) के दमदार किरदार में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन बैकड्रॉप पर आधारित होने वाली है. The Bluff में एक मजबूत, साहसी और चालाक महिला की संघर्षपूर्ण कहानी है। इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल लेवल पर एक और पावरफुल वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन Frank E. Flowers कर रहे हैं और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ Karl Urban और Temuera Morrison जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म आने वाली Amazon Prime Video पर 25 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

चौथा नाम है अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी

अनीत पड्डा की आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी। (फोटो सोर्स: IMDb)

इस लिस्ट में चौथा नाम है अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अनीत एकदम नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। आदित्य सरपोतदार और अजीतपाल सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी दुर्गेश सिंह ने लिखी है।

पिछले एक दशक में भी आई हैं कई महिला केंद्रित फिल्में

वहीं, अगर बात की जाए पिछले एक दशक की तो इन 10 सालों में कई ऐसी फिल्में आयीं हैं, जिनमें महिला किरदारों को सशक्त दिखाया गया है। जैसे 'डिअर जिंदगी', 'पिंक', 'बाजी राव मस्तानी', 'लापता लेडीज', 'पद्मावत', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'राजी', 'हिचकी', 'जिगरा', 'मणिकर्णिका', 'थप्पड़', 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए महिला किरदार सशक्त, बहादुर, जज्बे से भरपूर थे और समाज को मजबूत सन्देश भी दे रहे थे। इन फिल्मों ने जहां एक ओर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की तो वहीं, दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

फिल्म का नामरिलीजईयरमुख्य महिला किरदार का नामथीम / संक्षेपवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (लगभग)
Dear Zindagi2016Kaira (Alia Bhatt)एक युवा महिला की जीवन-खोज और मानसिक स्वास्थ्य की यात्रा138.9 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Pink2016Minal (Taapsee Pannu) (तीन मुख्य में से)कानूनी संघर्ष: महिलाओं के अधिकार और सम्मान104.3 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Bajirao Mastani2015Mastani (Deepika Padukone)ऐतिहासिक प्रेम-ड्रामा: सशक्त महिला किरदारब्लॉकबस्टर (सटीक कलेक्शन अलग स्रोत)
Laapataa Ladies2024Nitanshi Goel / Pratibha Rantaकॉमेडी-ड्रामा: दो महिलाओं की मज़ेदार यात्रासार्वजनिक आंकड़े उपलब्ध नहीं
Padmaavat2018Rani Padmavati (Deepika Padukone)ऐतिहासिक महाकाव्य: गर्व, आत्म-सम्मान और वीरता572 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Gangubai Kathiawadi2022Gangubai (Alia Bhatt)क्राइम-बायोपिक: एक महिला की सत्ता तक की कहानी209.8 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Raazi2018Sehmat (Alia Bhatt)स्पाई-थ्रिलर: देश के लिए बलिदान196 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Hichki2018Naina (Rani Mukerji)प्रेरणादायक शिक्षक की कहानी208 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Thappad2020Amrita “Amu” Sabharwal (Taapsee Pannu)घरेलू सम्मान और आत्म-सम्मान44.5 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mardaani2014Shivani Shivaji Roy (Rani Mukerji)पुलिस थ्रिलर: मानव तस्करी का मुकाबला59.6 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mardaani 22019Shivani Shivaji Roy (Rani Mukerji)पुलिस एक्शन-थ्रिलर: दुश्मन से सामना67.1 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mrs. Chatterjee vs Norway2023Debika Chatterjee (Rani Mukerji)लीगल-ड्रामा – एक मां का अपने बच्चों की कस्टडी के लिए नॉर्वेजियन सिस्टम से संघर्ष36.5 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड

अगर हिंदी फिल्म गोल्डन इयर्स की बात की जाए तो उस दौर में भी 'मदर इंडिया', 'बंदिनी', 'शोले', 'पाकीजा', 'गाइड', 'आराधना', 'आंधी', 'गुड्डी', 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में भी महिला केंद्रित भूमिकाओं पर जोर दिया गया था। हिंदी सिनेमा के शुरूआती दौर की ही एक फिल्म थी 'कर्मा' कथिततौर पर उसमें अभिनेत्री ने परदे पर सबसे ज्यादा देर तक किस कर इतिहास रच दिया था। इसके चलते फिल्म विवादों में भी आई थी।

ये भी पढ़ें

उम्र सिर्फ एक नंबर है: नॉस्टैल्जिया नहीं, स्टार पावर से 60+ एक्टर्स ने फिल्में कराईं हिट
Also Read
View All