Patrika+

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म: टेस्ट रैंकिंग में ‘नंबर-1’ पर पहुंची साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट रैकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर दिया है। अब साइथ अफ्रीका ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 8:02 PM IST
south africa test rankings
टेस्ट रैंकिंग में 'नंबर-1' पर पहुंची साउथ अफ्रीका (सोर्स-IANS)

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 176 रन से अपने नाम किया। मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट रैंकिंग में 'नंबर-1' का ताज हासिल कर लिया है।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 'नंबर-1' का ताज हासिल किया है। साउथ अफ्रीका इस टेस्ट मैच से पहले रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थी। हालांकि, केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

टेस्ट रैंकिंग में रेटिंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के 124 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अब 122 रेटिंग प्वाइंट हैं। न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर आ गई है, जिनके 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से मिले 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत ही बेहद खराब रही। मैट रेनशॉ बिना खाता खोले कगिसो रबाडा का शिकार बने।

मार्नस लाबुशेन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ट्रेविस हेड 14 रन बनाने के बाद रबाडा की गेंद पर मार्को जानसेन को कैच देकर आउट हुए। जोश इंग्लिस (4 रन) और एलेक्स कैरी (2 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कूपर कोनोली और मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

कैमरून ग्रीन ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 90 गेंदें खेलने के बाद 11 रन बनाए। नाथन लायन ने 57 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

क्लीन बोल्ड हुए जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड को साइमन हार्मर ने क्लीन बोल्ड करते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ी जीत दिलाई। हार्मर ने 21.1 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 6 विकेट निकाले। वहीं, कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका ने 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती

साउथ अफ्रीका ने 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 214 रन से जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका ने सीरीज के दूसरे मैच में पारी और 31 रन से दमदार जीत हासिल करते हुए अंतिम मुकाबले को निर्णायक बना दिया था।

केप टाउन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। एडेन मार्करम (78) ने मार्कस एकरमैन (95) के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की, जबकि रयान रिकेल्टन (42) ने मार्को जानसेन (52) के साथ सातवें विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इनके अलावा, डेविड बेडिंगहम ने 50 रन की पारी खेली। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन लियोन को 2 विकेट हाथ लगे।

Updated on:
31 Oct 2026, 8:02 PM IST
Published on: