31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलेबस में फिर बदलाव: CBSE का यू-टर्न, 9वीं से AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग आउट, 10वीं से पर्यावरण शिक्षा भी गायब

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। CBSE ने कक्षा 9वीं से AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग को हटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 31 Oct 2026, 6:54 PM IST

CBSE board syllabus change

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Janani)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया है। 29 अक्टूबर 2026 को जारी सर्कुलर एकेड-70/2026 के मुताबिक, सत्र 2026-27 में कक्षा 9 के विद्यार्थियों को 'इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी' विषय और 'कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मॉड्यूल नहीं पढ़ने होंगे। यही विद्यार्थी 2027-28 में कक्षा 10 में पहुंचेंगे तो उनके पाठ्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा भी शामिल नहीं होगी।

मौजूदा 10वीं के छात्रों पर असर नहीं

सीबीएसई ने साफ कहा गया है कि 2026-27 में कक्षा 10 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाकी वैकल्पिक विषयों पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, सीटी-एआई और पर्यावरण शिक्षा को स्थायी रूप से नहीं हटाया गया है। बोर्ड के अनुसार यह फैसला सिर्फ इसी बैच पर लागू है, ताकि इन क्षेत्रों की शुरुआत 'क्रियान्वयन की समय-सारिणी' के अनुरूप हो सके।

व्यावसायिक शिक्षा पहले से अनिवार्य

यह 2027-28 में कक्षा 10 में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य पाठ्यक्रम क्षेत्र बना रहेगा। बोर्ड की पिछली योजना में भी कला, व्यावसायिक और शारीरिक शिक्षा को कक्षा 9-10 में अनिवार्य बताया गया था। नई व्यवस्था में 22 कौशल विषयों में से कोई चुनने वाले विद्यार्थी को कक्षा 10 (2027-28) की बोर्ड परीक्षा में उसी कौशल विषय की परीक्षा देनी होगी।

इस बैच की 2028 की कक्षा 10 परीक्षा में पांच अनिवार्य बोर्ड विषय होंगे और कौशल विषय किसी अनुत्तीर्ण कोर पेपर की जगह ले सकता है। पांच अनिवार्य विषय दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान हैं। कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का अध्ययन जारी रहेगा।

बार-बार बदलाव पर सवाल

मीडिया रिपर्ट्स के मुताबिक, 7 महीने में कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में यह छठा संशोधन है। फैसले का समय भी चर्चा में है। NCERT ने कक्षा 9 से 12 के लिए सीटी और एआई का 20 घंटे का परिचयात्मक कोर्स 23 अक्टूबर को जारी किया था, यानी बोर्ड का फैसला कुछ ही दिन बाद आया। इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी और पर्यावरण शिक्षा की पाठ्य पुस्तकें अब भी आनी बाकी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि तैयारी पूरी न होना भी एक वजह हो सकती है। हालांकि बोर्ड ने इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

एआई का रोडमैप

शिक्षा मंत्रालय ने इसी सत्र से कक्षा 3 से AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इसलिए माना जा रहा है कि फिलहाल कक्षा 9 में टले मॉड्यूल बाद में नए ढांचे के तहत लौटेंगे। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि यह जानकारी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों तक पहुंचाई जाए।