पीलीभीत

ससुराल में आए असलम का शव पेड़ पर लटका देख मची खलबली, देखें वीडियो

लखीमपुर खीरी से ससुराल में आए 35 वर्षीय असलम का शव खेत के बीच में पेड़ पर लटका मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 6:09 PM IST
Feature image

पीलीभीत। लखीमपुर खीरी से ससुराल में आए 35 वर्षीय असलम का शव खेत के बीच में पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया मरौरी के खेत में असलम का शव पेड़ पर लटका मिला। बीते 10 दिन पूर्व जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव कलवारी के रहने वाला असलम इमलिया मरौरी अपने के निकाह समारोह में आया हुआ था।

भाई से विवाद हुआ था
असलम शौच के लिए गांव के बाहर खेत पर गया था। ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे असलम का शव गांव के निकट पेड़ से लटका देखा। ससुरालियों के मुताबिक असलम का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन पत्नी नसरोजी का कहना है कि उनके छोटे भाई से विवाद होने के कारण उन्होंने पेड़ से लटककर अपनी जान दी है। मामले में सच्चाई क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

पत्नी गर्भवती
बता दें कि असलम की दो पुत्रियां हैं। पत्नी नसरोजी 3 माह के गर्भ से है। ऐसे में असलम की मृत्यु के बाद बच्चों के लालन-पालन में भी समस्या खड़ी हो गई। घटना के बाद सीओ प्रवीण मलिक पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना मुमकिन है।

Published on: