'दे दी हमें आजादी, बिना खड्‍ग बिना ढाल।साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।' पीलीभीत के कांग्रेसी मना रहे गांधी जयन्ती सप्ताह, रैली निकालकर कर रहे महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार, महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शो पर चलने का ले रहे संकल्प
पीलीभीत। जिला कांग्रेस कमेटी और तमाम फ्रंटल संगठन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर प्रभात फेरी निकालकर जन-जन तक पहुॅचने का कार्यक्रम कर रही है। उनका यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती की पूर्व संध्या तक चलेगा। इस दौरान वो रोजाना सुबह और शाम को पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर यह रैली निकालकर गांधी जयन्ती मनायेंगे। पीलीभीत के कांग्रेसी मना रहे गांधी जयन्ती सप्ताह, रैली निकालकर कर रहे महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार, महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शो पर चलने का ले रहे संकल्प।
2 अक्टूबर की पूर्व संध्या तक चलेगा कार्यक्रम
इसी क्रम में इनका यह कार्यक्रम 25 सितम्बर से शुरू हो चुका है। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि हम बापू के 150वीं जयन्ती वर्ष पर सभी कांग्रेसजन ने संकल्प लेते हुये कहा कि हम उनकी सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देगें। हम हर परिस्थिति में बापू के बताये मार्ग से भटकेगें नहीं। हम उनके बताये मार्ग पर चलते हुये देश की उकता, अखंडता, सहषिणुता और सौहाद्र को बनाये रखेगें। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर अडिग रहते हुये भारत को स्वाभलम्बी और प्रगतिशील दिशा में प्रयासरत रहेगें। गांधीजी ने अंग्रेजों से विरोध को प्रकट करने के लिए सत्याग्रह को अपना प्रमुख अस्त्र बनाया। सत्य, अहिंसारूपी अस्त्रों के सामने अंग्रेजों की कुटिल नीति तथा अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किए। असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया। गांधीजी के उच्चादर्शों एवं सत्य के सम्मुख उन्हें झुकना पड़ा और वे हमारा देश छोड़ चले गए। इस प्रकार हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ।
यह थे मौजूद
प्रभातफेरी में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असलम अंसारी, वासुदेव ठाकुर, लखवीर सिंह लक्खा, मुनेन्द्र पाल सक्सेना, सै0 तौकीर अहमद नक्वी, जीतेन्द्र छाबडा, सौलत उल्ला खॉ, कदीर अहमद, नंदलाल, सत्यप्रकाश, करनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, महेन्द्र पाल, रफीक अंसारी आदि सैकडो कांग्रेसी मौजूद रहे।