पीलीभीत

चर्चित अध्यापक राजकुमार राजू निलंबित

बिना अनुमति विदेश यात्रा करने सहित कई गंभीर आरोप।

1 minute read
Jul 17, 2018
चर्चित अध्यापक राजकुमार राजू निलंबित

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग का चर्चित अध्यापक तथा पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक का भांजा और जिला पंचायत अध्यक्ष का देवर राजकुमार राजू ठेकेदार को आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ.इंद्रजीत प्रजापति ने निलंबित कर दिया है। निलंबित अध्यापक के मामले में जांच खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा को सौंपी है।

कई गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें

सावन को लेकर अलर्ट, अफसरों ने की बैठक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. इंद्रजीत प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि निलंबित अध्यापक राजकुमार राजू पर कई गंभीर आरोप हैंं। इन आरोपों की जांच कराई जा रही है। उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विद्यालय का 13 जुलाई को निरीक्षण किया गया था। विद्यालय समय से पूर्व ही बंद कर दिया गया था। निलंबन के दौरान पूर्ण वेतन लेने, निरीक्षण के समय छात्र संख्या में वृद्धि न मिलना, बिना विभागीय अनुमति के थाईलैंड यात्रा करना, बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने, अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के उल्लंघन सहित कई आरोप उन पर लगाये गए हैं। इस पूरे मामले की जांच बरखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम सक्सेना को सौंपी गई है। वे विस्तृत आरोपपत्र तैयार करेंगे।

और कर्‌मचारियों पर भी गिर सकती है गाज

बिना विभागीय अनुमति के विदेश यात्रा करने के मामले में जिलाधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र ने पत्रावली तलब की थी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. प्रजापति को अध्यापक राजकुमार को निलंबित करने का आदेश दिया था। राजू अपने शिक्षण कार्य से कम लेकिन अपने मामा पूर्व विधायक पीतमराम और भाभी जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के सारे कार्य संभालने के कारण चर्चित रहा है। इतना ही नहीं राजू कई विभागों में ठेकेदारी भी करता है। इस मामले को लेकर समाचार पत्र की सुर्खियां बिना अनुमति के विदेश यात्रा के कारण आया था। फिलहाल राजकुमार का निलंबन हो गया है। अब कई विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

ये भी पढ़ें

तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Published on:
17 Jul 2018 04:27 pm
Also Read
View All