22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने आक्रोश जाहिर किया है और एक युवक पर बहला फुसला कर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:37 PM IST

firozabad police

तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

फिरोजाबाद। तीन दिन से लापता किशोरी का अभी तक पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। मामला राजनैतिक रंग लेता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बारमदगी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और बाजार बंद कर दिया। आरोप लगाया गया है कि एक युवक किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है, आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किशोरी की जानकारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर पुलिसकर्मियों के भी काटे गए चालान

ये है मामला

तीन दिन पहले थाना फरिहा क्षेत्र निवासी एक किशोरी मन्दिर गयी थी। तभी एक युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। किशोरी घर नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी खोजबीन के बाद जानकारी हुई कि किशारी को एक युवक ले गया है। घटना की जानकारी होने पर हिन्दू संगठनों के साथ भाजपा के नेता थाने पहुंच गये। मौके पर जसराना सीओ ने पहुंच कर अभियोग दर्ज करने के बाद युवक के परिजनों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- आगरा पहुंच गरजे अखिलेश, बोले दूसरों पर उंगली उठाने वाले बताएं हिंदू हैं या नहीं...

गांव में है पुलिस तैनात

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने गांव में पुलिसबल तैनात करा दिया है। मंगलवार सुबह तक किशोरी का कहीं पता नहीं चला तो कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद करने के बाद थाने पहुंच कर विरोध प्रकट किया। व्यापारियों के थाने पर पहुंचने की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेमप्रकाश यादव थाने पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाने लगे कि किशोरी को जल्द ही बरामद किया जायेगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं किशोरी की बरामदगी न होने पर हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है।