प्रदेश में अराजकता का माहौल
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो रखी है कि जेल में भी हत्या हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी दौरे पर उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं का दोबारा शिलान्यास कर रहे हैं, अच्छी बात है।