पीलीभीत

कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद उबाल, भाजपा मुर्दाबाद के लगे नारे, हिंदूवादियों ने किया हाईवे जाम

हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर मार्च निकाल कर शहर के प्रमुख हाईवे को जाम कर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

less than 1 minute read
Oct 20, 2019
कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद उबाल, भाजपा मुर्दाबाद के लगे नारे, हिंदूवादियों ने किया हाईवे जाम

पीलीभीत। कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद प्रदेश भर में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पीलीभीत में भी हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर मार्च निकाल कर शहर के प्रमुख हाईवे को जाम कर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान घण्टों हाईवे जाम रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के नेताओं से ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया।

हिंदूवादियों ने कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया साथ ही जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Published on:
20 Oct 2019 05:39 pm
Also Read
View All