पीलीभीत

…जब मोहम्मद युसुफ ने गीता के श्लोक और कुरान की आयतों के साथ कराया योग अभ्यास

मोहम्मद युसुफ का कहना है कि योग एक जीवन जीने की कला है, इसलिये इसे धर्म से नहीं जोड़ना चाहिये।

2 min read
Jun 21, 2018
 world yoga day 2018 celebration
...जब मोहम्मद युसुफ ने गीता के श्लोक और कुरान की आयतों के साथ कराया योग अभ्यास

पीलीभीत। मुस्लिम युवक युसुफ ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री, अधिकारियों सहित पीलीभीत के सैकड़ों लोगों को योग का अभ्यास कराया। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूबे के सहकारिता मंत्री व प्रभारी मंत्री पीलीभीत मुकुट बिहारी वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच के माध्यम से योग का महत्व बताया।

यह भी पढ़ें- world yoga day 2018- यहां जिला प्रशासन और पतंजलि ने किया योग शिविर का आयोजन

योग को भाजपा से न जोड़ें, यह भारती की प्राचन विधा

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिस तरह से योग को पार्टी से जोड़ा जा रहा है यह गलत है, योग कोई भारतीय जनता पार्टी की सोच नहीं है, यह एक प्राचीन विधा है और हमारी परम्परा है। पूरी दुनिया में हम योग के कारण ही जाने जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिये धन्यवाद देना चाहिये कि आज 200 देश योग दिवस मना रहे हैं। पीलीभीत में योग दिवस की विशेषता यह रही कि यहां जो प्रशिक्षक था वो मोहम्मद यूसुफ था। मोहम्मद युसुफ ने ही मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र सहित तमाम अधिकारी, भाजपा नेता के साथ जनपद के नागरिकों और बच्चों को योग अभ्यास कराया।

मोहम्मद युसुफ न सुनाए गीता के श्लोक

मोहम्मद युसुफ का कहना है कि योग एक जीवन जीने की कला है, इसलिये इसे धर्म से नहीं जोड़ना चाहिये। युसुफ ने योग के दौरान गीता के श्लोकों व कुरान की आयतों से योग का महत्व बताया। वहीं सहकारिता मंत्री का कहना है कि योग किसी धर्म से नहीं जुड़ा है वो पंचतत्व के साथ जुड़ा है, व्यक्ति के शरीर के साथ जुड़ा है, परमात्मा के साथ जुड़ा है।

यह भी पढ़ें- World Yoga Day 2018- योगी के मंत्री बोले जरूरत पड़ी तो स्कूलों में अनिवार्य करेंगे योग

Published on:
21 Jun 2018 03:43 pm