14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हुए हिंदू संगठन, अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, उठाई राम मंदिर की मांग
Play video

मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हुए हिंदू संगठन, अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, उठाई राम मंदिर की मांग

2019 से पहले मंदिर नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 21, 2018

आगरा। ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ अब हम नहीं कहेंगे राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। 2019 से पहले अब तैयारी कर लेंगे अयोध्या में खुद जाकर ईंट रखेंगे। जैसे हमारे कार सेवकों ने शहीद होकर बाबरी विवादित ढांचा गिराया। उसी तर्ज पर अब भव्य राम मंदिर बनाएंगे। चाहे इसके लिए गोली खानी पड़े तो खाएंगे। जेल जाना पड़े तो जाएंगे। लेकिन, मंदिर अयोध्या में बनाएंगे। ऐसे नारों के साथ गुरुवार को हिंदू ही आगे के गोविंद पाराशर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आगरा में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में ईंटें लेकर सड़कों पर उतरे हिंदू ही आगे के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि 2019 से पहले यदि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया तो इस बार हिंदू वोट भी नहीं देगा। प्रदर्शन करने वालों में नागेश शर्मा, रौनक ठाकुर, जेपी चौधरी, जितेंद्र राजपूत, जेपी सिंह, अंकित चौहान, अजय राठोर, सुनीर राठौड़, चंदू, अतुल शर्मा, सिम्मी पंडित, भव्य पंडित, शिवम पंडित, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश